फलदार व इमारती पौधों का वितरण कल
नावाबाजार : झारखंड नवनिर्माण मोर्चा की ओर से प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव का भ्रमण कर लोगों के बीच पौधारोपण का संकल्प दिलाएंगे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 04:43 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 04:43 PM (IST)
नावाबाजार : झारखंड नवनिर्माण मोर्चा की ओर से नावाबाजार प्रखंड के सभी गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को पौधारोपण का संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही उनके बीच फलदार एंव छायादार पौधों का वितरण करेंगे। ये बातें मोर्चा के मीडिया प्रभारी राहुल कुमार दुबे ने बताई। बताया कि तुकबेरा पंचायत के बाना बाजार में 18 सितंबर मंगलवार 12 बजे पौधा वितरण किया जाएगा। पौधों का वितरण पलामू के डीएफओ एनसी मुंडा व झारखंड नव निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु ¨सह करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें