पलामू में लालू की संदेशयात्रा 4 से, तैयारी जारी
नावाबाजार : पलामू में लालू संदेश यात्रा चार फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय में जाने के मार्ग सूची तैयार किया गया है। उक्त जानकारी राजद जिलाध्यक्ष शंकर यादव ने प्रेसवार्ता में दी।
नावाबाजार : पलामू में लालू संदेशयात्रा 4 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय में जाने के मार्ग सूची तैयार की गई है। उक्त बातें राजद के जिलाध्यक्ष शंकर यादव ने कहीं। वे सोमवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। बताया कि मार्ग सूची व समय के अनुसार सभी प्रखंड अध्यक्ष व राजद कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में संदेशयात्रा की तैयारी करेंगे। इस यात्रा में मुख्य रूप से राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, संयोजक गिरिनाथ ¨सह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, युवा प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार ¨सह, अलपसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आबिद अली, संजय यादव, मनोज कुमार भुईयां, रामचंद्र ¨सह, जनार्दन पासवान, सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घूरन राम आदि शामिल रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत चार फरवरी की शाम चार बजे चैनपुर से होगी। मेदिनीनगर में रात्रि विश्राम के बाद पांच फरवरी को पंडवा मोड़ पर 10 बजे, 11.30 बजे तक विश्रामपुर डाक बंगला मैदान, पांडू में 2.30 बजे, उंटारी रोड में तीन बजे, मोहम्मदगंज में 4.30 बजे, हैदरनगर में छह बजे कार्यक्रम होगा। हुसैनाबाद में रात्रि विश्राम के बाद छह फरवरी को पीपरा में प्रखंड 11 बजे, हरिहरगंज मे 12.30 बजे, नौडिहा बाजार प्रखंड मुख्यालय में चार बजे, छतरपुर में पांच बजे के बाद नावाबाजार में कार्यक्रम होगा। बताया कि सात फरवरी को 10 बजे किशुनपुर, 11 बजे पाटन, एक बजे नावाजयपुर, दो बजे पदमा, तीन बजे मनातू, पांच बजे तरहसी में कार्यक्रम होगा। आठ फरवरी को 11 बजे पांकी, एक बजे लेस्लीगंज, दो बजे सतबरवा में कार्यक्रम आयोजन के साथ पांच दिवसीय लालू संदेश यात्रा संपन्न होगा। मौके पर मनोज यादव, प्रदीप यादव, जयप्रकाश मेहता प्रभु यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।