Move to Jagran APP

सच्चिदानंद तिवारी अध्यक्ष व सुबोध बने अधिवक्ता संघ महासचिव

मेदिनीनगर : पलामू जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में वर्ष 201

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 08:42 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 08:42 PM (IST)
सच्चिदानंद तिवारी अध्यक्ष व सुबोध बने अधिवक्ता संघ महासचिव
सच्चिदानंद तिवारी अध्यक्ष व सुबोध बने अधिवक्ता संघ महासचिव

मेदिनीनगर : पलामू जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में वर्ष 2018-20 के लिए सच्चिदानंद तिवारी अध्यक्ष पद के निर्वाचित घोषित किए गए। महासचिव पद के लिए लगातार आठवीं बार सुबोध कुमार सिन्हा ने बाजी मार ली है। अध्यक्ष पद पर विजयी हुए सच्चिदानंद तिवारी को 295 मत मिले है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गिरिजा प्रसाद ¨सह को चार मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। मंधारी दूबे को 170 मत प्राप्त हुआ। महासचिव पद पर सुबोध कुमार सिन्हा ने 206 मत प्राप्त कर आठवीं बार अपनी सीट बरकरार रखी है। संयुक्त सचिव प्रशासे के पद पर दीपक कुमार को 213 मत हासिल कर विजीय घोषित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 33 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर जयकिशोर पाठक निर्वाचित हुए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी वरूण कुमार ¨सह को 28 मतों से हराया। उपकोषाध्यक्ष पद पर रामप्रवेश रजक विजयी घोषित हुए। उन्हें कुल 166 मत प्राप्त हुए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी को 19 मतों से हराया। मालूम हो कि पलामू जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए मतगणना रविवार सुबह नौ बजे से शुरू होकर देर शाम चली। सभी 16 पदों के के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। इस चुनाव में 46 प्रत्याशी मैदान में थे। शनिवार को हुए मतदान में 523 मतदाताओं में 507 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। कड़ी सुरक्षा के बीच चले मतगणना में प्रत्याशी व उनके समर्थित अभिकर्ता को ही जाने की छूट दी गई थी। पहले राउंड में 50 मतों की गिनती की जा रही थी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, उपसचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए पहले राउंड से ही कांटे की टक्कर चलती रही। यह अंत तक कायम रहा। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सच्चिदानंद तिवारी, गिरिजा प्रसाद ¨सह, सच्चिदानंद ¨सह, रामदेव प्रसाद यादव व संतोष कुमार दूबे प्रत्याशी थे। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए मंधारी दूबे, विनोद कुमार तिवारी, सत्येंद्र कुमार ¨सह, अंजुम प्रवीण व विनोद कुमार मैदान में थे।

loksabha election banner

महासचिव पद के लिए सुबोध कुमार सिन्हा, राजीव रंजन, विशाल कुमार, शिव कुमार तिवारी, शैलेंद्र कुमार तिवारी, मदन तिवारी मैदान में डटे थे।

वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए जय किशोर पाठक व वरूण कुमार ¨सह में मुकाबला था। उपकोषाध्यक्ष पद के लिए रामप्रवेश रजक, स¨चद्र कुमार पांडेय, अनिल कुमार व देवकुमार शुक्ला मैदान में थे। संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए दीपक कुमार, अजय कुमार पांडेय, शंकर कुमार व प्रकाश रंजन मैदान में थे। संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए संतोष कुमार तिवारी, रमेश कुमार व बीरबल राम के बीच मुकाबला था। सदस्य कार्यकारिणी में मधुलता रानी, नीतीन कुमार पांडेय, शंकर त्रिपाठी, संजय कुमार पांडेय, सुरेंद्र कुमार महतो, पंकज किशोर, सहदेव प्रसाद, अर¨वद कुमार तिवारी, सुरेंद्र पांडेय, रामप्रवेश ¨सह, प्रयाग कुमार साहू, मदन मोहन ¨सह, संजय कुमार, संजय कुमार मिश्रा, रामनारायण ¨सह, संजय कुमार ¨सह व दीपक कुमार मैदान में थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.