आयोग का करें पुनर्गठन : मोर्चा
मेदिनीनगर : बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि झारखंड राज्य अनुसूचित जाति आयोग को पूनर्गठित किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि आयोग के अध्यक्ष के रूप में शिवधारी राम है। बावजूद उपाध्यक्ष, सचिव व अन्य सदस्यों को मनोनित नहीं किया गया है।
मेदिनीनगर : बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि झारखंड राज्य अनुसूचित जाति आयोग को पुनर्गठित किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि आयोग के अध्यक्ष के रूप में शिवधारी राम है। इसके बावजूद उपाध्यक्ष, सचिव व अन्य सदस्यों को मनोनित नहीं किया गया है। इस कारण आयोग का कार्य सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रहा है। आयेाग का कोई भी काम धरातल पर नहीं उतरा है। इससे अनुसूचित जाति के लोगों में असंतोष व्याप्त है। उदय ने कहा कि आयोग को बेहतर ढंग से संचालित करने से उद्देश्य पूरा होगा।