Move to Jagran APP

झारखंड की सभी विधानसभा सीटों पर जदयू लड़ेगा चुनाव: रामसेवक सिंह

JDU. रामसेवक सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ जदयू का केवल बिहार में गठबंधन है झारखंड में नहीं। झारखंड में जदयू सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ेगा।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 06:16 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 06:34 PM (IST)
झारखंड की सभी विधानसभा सीटों पर जदयू लड़ेगा चुनाव: रामसेवक सिंह
झारखंड की सभी विधानसभा सीटों पर जदयू लड़ेगा चुनाव: रामसेवक सिंह

पंडवा (पलामू), जेएनएन। बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मुख्य सचेतक सह झारखंड प्रभारी रामसेवक सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ जदयू का केवल बिहार में गठबंधन है झारखंड में नहीं। झारखंड में जदयू सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ेगा। वे बुधवार को पंडवा बाजार स्थित मैदान में आयाेजित जदूयके पाटन-छतरपुर विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह वन भोज कार्यक्रम में बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए जदयू कार्यकर्ता कमर कस लें। कहा कि झारखंड एक अजूबा राज्य है जहां सरकार शराब की बिक्री करा रही है। झारखंड सबसे धनी राज्य जिसका बजट 85 हजार करोड़ है, जबकि बिहार का बजट दो लाख करोड़ रुपये का है। झारखंड के पारा शिक्षक बिहार के तर्ज पर सुविधा की मांग कर रहे हैं। सोचिए बिहार कितना आगे निकल गया। जदयू शिक्षकों के पक्ष में है और हमेशा शिक्षकों के विकास के लिए कृतसंकल्पित रहता है।

इस मौके पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि झारखंड प्रदेश धनी है लेकिन झारखंडी गरीब। विकास के लिए धन की नहीं मन व विजन की जरूरत होती है। कहा कि जदयू के नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व, नीति व सिद्धांतों को अपनाकर ही झारखंड का विकास होगा। पूरा देश बिहार के विकास मॉड्यूल को अपना रहा है।

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रही झारखंड की पूर्व मंत्री जदयू नेत्री सुधा चौधरी ने कहा कि वे जात नहीं जमात की राजनीति करती हैं। समाज की हित व विकास की राजनीति करती है। बिहार की तर्ज पर झारखंड की विकास के लिए जदयू व नीतीश के नीति सिंद्धांतो को जन-जन तक पहुंचाने की  जरूरत है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.