पंसा गांव में हुआ रामलीला का आयोजन
हुसैनाबाद : अनुमंडल के मोहम्मदगंज प्रखंड अंतर्गम पंसा गांव में लगातार नव दिन से चल रहे रामलीला का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। जिसमें मुख्य रुप से पंसा गांव निवासी समाजसेवी उपेंद्र ¨सह, सतेंद्र ¨सह व पंचायत की मुखिया अंजु देवी व मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी अष्विनी कुमार ¨सह ने रामलीला को संपन्न कराने में तन-मन व धन देकर सफल बनाया।
संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : हुसैनाबाद अनुमंडल के मोहम्मदगंज प्रखंड अंतर्गत पंसा गांव में लगातार नव दिन से चल रहे रामलीला का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। इसमें मुख्य रुप से पंसा गांव निवासी समाजसेवी उपेंद्र ¨सह, सत्येंद्र ¨सह व पंचायत की मुखिया अंजु देवी व मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी अश्विनी कुमार ¨सह ने रामलीला को संपन्न कराने में तन-मन व धन से सफल बनाया। रामलीला के 8वें दिन भगवान राम लक्ष्मण व उनके गुरुदेव वशिष्ठ मुनी को पूजा पंडाल के पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। मौके पर समाजसेवी अश्विनी ¨सह ने कहा कि पंसा गांव कोयल-सोन संगम के किनारे पर बसा है। यहां हर साल समाजसेवी उपेंद्र ¨सह के सहयोग से कई कार्यक्रम कराया जाता है। दुर्गा पूजा के बाद पंसा गांव में लक्ष्मी पूजा का भी भव्य आयोजन परंपरा के अनुरूप किया जाएगा। इसमें ग्रामीणों के साथ उपेंद्र ¨सह व उनके अनुज सत्योंद्र ¨सह का सहयोग रहेगा। दुर्गा पूजा आयोजन में नगीना ¨सह, जेपी मेहता, ¨प्रस ¨सह, रविश ¨सह, चंदन मेहता सहित कई लोग शामिल है।