राष्ट्र कल्याण को रामचरित मानस पाठ जरूरी
सगालीम : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के अरका गांव स्थित ठाकुरबाड़ी शिवमंदिर में पांच दिवसीय रामचरितमानस पाठ यज्ञ शुरू हो गया है। शिव मंदिर में रामचरित मानस पाठ के 18वां अधिवेशन का शुभारंभ पांकी विधायक के बड़े भाई सह विधायक प्रतिनिधि पंकज ¨सह, बीडीओ पवन आशीष लकड़ा व अरका मुखिया लता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि पंकज ¨सह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए राम कथा जरूरी है।
सगालीम : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के अरका गांव स्थित ठाकुरबाड़ी शिवमंदिर में पांच दिवसीय रामचरितमानस पाठ यज्ञ शुरू हो गया है। शिव मंदिर में रामचरित मानस पाठ के 18वां अधिवेशन का शुभारंभ पांकी विधायक के बड़े भाई सह विधायक प्रतिनिधि पंकज ¨सह, बीडीओ पवन आशीष लकड़ा व अरका मुखिया लता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि पंकज ¨सह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए राम कथा जरूरी है। बीडीओ पवन आशीष लकड़ा ने कहा कि रामचरितमानस की एक एक शब्द को जीवन मे उतारने से ही जीवन की सफलता है। मुखिया लता देवी ने कहा कि मनुष्य अपने कर्म से ही विकास और विनाश की और बढ़ता है। उदार विचार रखने वाले मनुष्य की ख्याल स्वयं भगवान रखते है। राम कथा के प्रथम दिन कथा में पंडित रघुवंश पांडेय ने कहा कि जब जब पाप बढ़ता है तो भगवान भारत मे असुर शक्ति के नाश के लिए अवतार लेते है। बनारस से आए पंडित सुधा पांडेय ने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान तभी सम्भव है जब समाज के सभी लोग नारी का समान करेंगे। बिहार रोहतास से पधारे पंडित विनोद पाठक ने भगवान राम की चरित्र की कथा कही। कहा कि माता पिता के बात को मानकर राम मर्यादा पुरषोत्तम भगवान हो गए और रावण अपने परिवार को बात नहीं मानकर तिल तिल कट कर मर गया। मौके पर रामविलास साव, जवाहर प्रसाद, शंभू प्रसाद, विजय तिवारी, उपेंद्रनाथ पांडेय, अरुण तिवारी, गुड्डू तिवारी, छेदी दुबे, अजय शुक्ला, अजीत प्रसाद, हजारी प्रसाद, राहुल कुमार, लक्ष्मीकांत पांडेय, दिनेश प्रसाद, गिरवर पांडेय, अजय मिश्रा सहित कई लोग शामिल थे।