सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर मांगा अचल सौभाग्य का वरदान
संवाद सूत्र मेदिनीनगर हुसैनाबाद के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने झारखंड के श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग के मंत्री को रांची में रहकर ही पत्र लिखा है। इसमें हुसैनाबाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अनुदेशकों का पर्याप्त पदस्थाना करने की मांग की संवाद सूत्र मेदिनीनगर हुसैनाबाद के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने झारखंड के श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग के मंत्री को रांची में रहकर ही पत्र लिखा है।
संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : वट सावित्री व्रत को ले शुक्रवार को सौभाग्यवती महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। इस अवसर पर वट वृक्षों के नीचे शारीरिक दूरी का यथासंभव ध्यान रखते हुए पूजा अर्चना की गई। व्रतियों ने अपने अचल सुहाग की कामना को लेकर वट वृक्ष अथार्त बरगद के पेड़ को कच्चे धागों से लपेटा। पंखा झला और सिदूर आदि से पूजा अर्चना की। पौराणिक मान्यता है कि जेष्ठ माह की अमावस्या तिथि को सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण लौटाई थी। लकड़ी काटने के दौरान जब सत्यवान मृत हो गए तो सावित्री ने यमराज का पीछा करते करते हठपूर्वक वरदान मांग कर अपनी पति की आत्मा को लौटाया। इस दौरान पति का मृत्यु देह बरगद के पेड़ से वह कच्चे धागों से बांधकर गई थी। तबसे सौभाग्यवती महिलाएं वट सावित्री की पूजा अर्चना करती है। इधर पलामू जिले में वट सावित्री पूजा पूरी सादगी के साथ हुई। अहले सुबह से घरों व वटवृक्ष के नीचे पूजा अर्चना शुरू किया। लाक डाउन का पालन करते हुए सुहागीन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर पति के दीर्घायु होने की कामना की। पलामू जिले के चैनपुर, पांकी, विश्रामपुर, पांडू, हरिहरगंज, हुसैनाबाद, मनातू,लेस्लीगंज,छतरपुर,नावाबाजार,पाटन,उंटारी रोड,हुसैनाबाद,हैदरनगर,मोहम्मदगंज,तरहसी,सतबवार समेत सभी प्रखंड क्षेत्रों में वट सावित्री व्रत की पूजा अर्चना पूरी आस्था के साथ गई।