Move to Jagran APP

रौनियार समाज को मिले राजनीति में हिस्सेदारी: महासभा

नावाबाजार : मेदिनीनगर के सेलेबिरेशन होटल के सभागार मे रविवार को झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा के नेतृत्व मे पलामू प्रमंडल स्तरीय रौनियार वैश्य समाज की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शंकर साहू कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 06:37 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 06:37 PM (IST)
रौनियार समाज को मिले राजनीति में हिस्सेदारी: महासभा
रौनियार समाज को मिले राजनीति में हिस्सेदारी: महासभा

मेदिनीनगर : झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा की रविवार को पलामू प्रमंडल स्तरीय बैठक सेलेब्रेशन होटल के सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक शंकर साहू ने की। संचालन जिला अध्यक्ष अमित आनंद ने किया। इससे पहले अतिथियों ने राजा हेमचंद्र विक्रमादित्य के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा के अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि रौनियार समाज के लोगों ने अंगड़ाई ली है। इस समाज को हरेक क्षेत्र के साथ राजनीति में हिस्सेदारी चाहिए। हमारी आबादी झारखंड में करीब 18 लाख है। हम बिगड़ गए तो सभी का खेल बिगाड़ देंगे। कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को मिटाएंगे। विशिष्ट अतिथि विनोद बिहारी गुप्ता ने कहा कि समाज मे फैली कुरीतियों को हम सब रौनियार समाज के लोग एक होकर समाप्त करें। दहेज प्रथा को हर हाल में समाप्त कराया जाए। महासभा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सह पांकी की जिप सदस्य लवली गुप्ता ने कहा कि समाज में दहेज की बुराई पूरी तरह हावी है। हम सब इस कुरीति को मिटाने का संकल्प लें। रौनियार समाज को भी राजनीति में भागीदारी मिलनी चाहिए। हमारे यहां भी एक से बढ़कर एक प्रतिभागी हैं। ये राजनीति के क्षेत्र में समाज व देशा का मान बढ़ाएंगे। सामाजिक बदलाव के वाहक बनेंगे। महासभा के राष्ट्रीय सचिव ब्रजेश गुप्ता ने कहा कि समाजिक बदलाव में युवाओं की भागेदारी अहम है। रौनियार समाज को हम पूरे तनमन से आगे बढ़ाने का काम मिलकर कर रहे हैं। अहिल्या गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभा में छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिलाध्यक्ष मोहन गुप्ता, गढ़वा के जिला अध्यक्ष उत्कर्ष गुप्ता, लातेहार के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, रमेश गुप्ता, अवधेश गुप्ता, मुन्ना भाई, अजय गुप्ता, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, मंजू गुप्ता ने कहा कि रौनियार वैश्य को सरकार ओबीसी एक में शामिल करें। ऐसा नहीं किया तो सरकार के विरूद्ध लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में अनुप रौनियार, दिनेश गुप्ता, दामोदर गुप्ता, अरूण कुमार गुप्ता, बिहारी गुप्ता, संदीप कुमार, वकील शंकर गुप्ता, श्यामसुंदर प्रसाद, विजय गुप्ता, बबलू प्रसाद गुप्ता, हरिद्वार प्रसाद गुप्ता के अलावे सैकड़ों रौनियार वैश्य समाज के लोग शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.