Move to Jagran APP

साईं सेवा नि:स्वार्थ सेवा भावना को मजबूत करने को संकल्पित : झा

स्थापित विश्व विख्यात अस्पताल व श्री सत्य सांई विश्वविद्यालय के माध्यम से निशुल्क शिक्षा भी प्रदान की जा रही है। मौके पर संगठन के सदस्यों ने अपने अंदर परिवर्तन लाते हुए पूरे समाज में परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 06:10 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:18 AM (IST)
साईं सेवा नि:स्वार्थ सेवा भावना को मजबूत करने को संकल्पित : झा
साईं सेवा नि:स्वार्थ सेवा भावना को मजबूत करने को संकल्पित : झा

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : श्री सांई सेवा संगठन सदस्यों में नि:स्वार्थ सेवा भाव को जागृत व मजबूत करने को संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। ये बातें सेवा संगठन के राज्याध्यक्ष सुजीत झा ने कही। वे स्थानीय भगवती अस्पताल परिसर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। बताया कि इन्हीं उद्देश्यों को लेकर श्री साईं सेवा संगठन के तत्वावधान में सेवा दल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन से जुड़े सदस्यों को सेवा कार्य के संदेशों की जानकारी देना है। बताया कि साईं सेवा संगठन द्वारा स्थापित विश्व विख्यात अस्पताल व श्री सत्य सांई विश्वविद्यालय के माध्यम से निश्शुल्क शिक्षा भी प्रदान की जा रही है। मौके पर संगठन के सदस्यों ने अपने अंदर परिवर्तन लाते हुए पूरे समाज में परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। प्रेस वार्ता में झारखंड ट्रस्ट कन्वेनर सुभद्रा राव, रवि सुधाकर, प्रशांत, रवि कुमार, महिला राज्य सेवा दल कन्वेनर सरस्वर्ण राव, पुष्पलता, कौमुदी, सरदाना जी, स्थानीय साई सेवा संगठन के पलामू जिला अध्यक्ष रंजीत चौधरी, हितेश साहनी, मुकेश अग्रवाल, अनुज, परमेश्वर तिवारी, प्रणव तिवारी, विश्वनाथ साह, बद्री अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे। महिला संगठन की प्रभा देवी, बिदू देवी, नीलम वर्मा, किरण अग्रवाल, कोमल, गुड़िया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.