Move to Jagran APP

अंधविश्वास से बनाएं दूरी, समस्या से मिलेगी निजात : संतोष

मेदिनीनगर : अंधविश्वास से दूर रहकर ही परेशानी से बचा जा सकता है। विवाद किसी समझौते का हल नही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने न्याय के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान छेड़ रखा है। उक्त बाते डोर टू डोर जागरूकता अभियान में टीम के लीडर अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने कही।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 05:48 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 05:48 PM (IST)
अंधविश्वास से बनाएं दूरी, समस्या से मिलेगी निजात : संतोष
अंधविश्वास से बनाएं दूरी, समस्या से मिलेगी निजात : संतोष

मेदिनीनगर : अंधविश्वास से दूर रहकर ही परेशानी से बचा जा सकता है। विवाद किसी समझौते का हल नहीं है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने न्याय के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान छेड़ रखा है। उक्त बातें डोर टू डोर जागरूकता अभियान में टीम के लीडर अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने कही। वे सोमवार को मेदिनीनगर नगर निगम के रेड़मा में डोर-टू-डोर कैंपेन में बोल रहे थे। कहा कि डालसा का मुख्य उद्देश्य न्याय के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने भरण पोषण, महिला उत्पीड़न, बाल बिबाह, डायन बिसाही व शिक्षा के अधिकार पर प्रकाश डाला। कहा कि जागरूकता से ही समाज में फैले अंधविश्वास को मिटाया जा सकता है। कानून की जानकारी नहीं रहने के कारण लोग परेशान रहते हैं। मौके पर पीएलभी देवराज शर्मा ने कहा कि टीम के लोग समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्या जानने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर सुमंत मेहता, श्रीकांत तिवारी, रविरंजन शुक्ला, गजेंद्र प्रसाद, भोलानाथ शर्मा, भागीरथी दुबे समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। बाक्स.. मिलनेवाली सुविधा की दी गई जानकारी, जागरूकता कैंपेन में टीम सदस्यों ने चिकित्सा अनुदान, बैंक खाता खोलने, असंगठित मजदूर निबंधन, मनरेगा, दिव्यागता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित जानकारी दी। साथ ही बीपीएल परिवार को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। मौके पर 10 लोगो को चिन्हित कर आवेदन लिया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.