हुसैनाबाद विधायक का व्यवहार ¨नदनीय : ऋत्विज परिवार
मेदिनीनगर : ऋत्विज परिवार व ऋत्विज सेना की संयुक्त बैठक रविवार को जेलहाता स्थित जिला कार्यालय में हुई। इसमें हुसैनाबाद विधायक शिवपूजन मेहता द्वारा स्थानीय अंचलाधिकारी विपिन दुबे के साथ दुर्व्यवहार की कड़ी ¨नदा व भर्त्सना की गई। परिवार के सचिव दीपक तिवारी ने कहा कि विधायक का अंचलाधिकारी के साथ असंसदीय शब्दों का प्रयोग करना अत्यंत ¨नदनीय है।
मेदिनीनगर : ऋत्विज परिवार व ऋत्विज सेना की संयुक्त बैठक रविवार को जेलहाता स्थित जिला कार्यालय में हुई। इसमें हुसैनाबाद विधायक शिवपूजन मेहता द्वारा स्थानीय अंचलाधिकारी विपिन दुबे के साथ दुर्व्यवहार की कड़ी ¨नदा व भर्त्सना की गई। परिवार के सचिव दीपक तिवारी ने कहा कि विधायक का अंचलाधिकारी के साथ असंसदीय शब्दों का प्रयोग करना अत्यंत ¨नदनीय है। कहा कि विधायक की भाषा शैली व व्यवहार पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। परिवार के सदस्य मनोज दुबे ने कहा कि जनप्रतिनिधि हो या पदाधिकारी किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। सभी कानून से बंधे हैं, इसका ख्याल विधायक को रखना चाहिए। बैठक में सर्वसम्मति से अंचलाधिकारी के साथ किए गए दुर्व्यवहार मामले की भर्त्सना की गई व विधायक द्वारा माफी मांगने की बात कही गई। बैठक में पूर्व प्रमुख पपलू दुबे, विकास दुबे, मनीष तिवारी, अखिलेश तिवारी, उमाकांत तिवारी, चंदन तिवारी, अर¨वद पांडेय, निरंजन पांडेय, महेंद्र तिवारी, नवीन तिवारी, कृष्णा तिवारी, रवि ओझा, चितरंजन दुबे, संकेत दुबे, अमित दुबे, शंभूनाथ तिवारी, अजय नाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।