Move to Jagran APP

सभी पांच राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व राजस्थान विधान सभा के चुनावों में कांग्रेस क्लीन स्वीप करेगी, वहीं मिजोरम व तेलंगाना में में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। यह बाते पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरीय नेता सुबोधकांत सहाय ने कही है। वे छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव प्रचार से लौटकर सोमवार को स्थानीय परिसदन में संवाददाताओं से मुखातिब थे। कहा कि देश की जनता के समक्ष प्रधानमंत्री की जुमलेबाजी उजागर हो गई है, वर्ष 2014 की चुनाव में भाजपा के वादे से ठगा महसूस कर रही है। विकास के तमाम दावे फेल हो गए है। इन हालातों में कांग्रेस पार्टी करोड़ों लोगों की एक उम्मीद की तरह है। बताया कि पहले चरण के जिन 1

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 05:55 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 05:55 PM (IST)
सभी पांच राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार
सभी पांच राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार

मेदिनीनगर : छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व राजस्थान विधान सभा के चुनावों में कांग्रेस क्लीन स्वीप करेगी, वहीं मिजोरम व तेलंगाना में में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। यह बाते पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरीय नेता सुबोधकांत सहाय ने कही है। वे छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव प्रचार से लौटकर सोमवार को स्थानीय परिसदन में संवाददाताओं से मुखातिब थे। कहा कि देश की जनता के समक्ष प्रधानमंत्री की जुमलेबाजी उजागर हो गई है, वर्ष 2014 की चुनाव में भाजपा के वादे से ठगा महसूस कर रही है। विकास के तमाम दावे फेल हो गए है। इन हालातों में कांग्रेस पार्टी करोड़ों लोगों की एक उम्मीद की तरह है। बताया कि पहले चरण के जिन 18 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव हो रहा है, उनमें 15 पर कांग्रेस की जीत तय है। इसका एक महत्वपूर्ण कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में खासकर युवाओं में असीम उत्साह का संचार का होना है। एक प्रश्न के जवाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन को अटूट बताया। कहा कि 15 नवंबर के बाद सभी विपक्षी दल एक अभियान की शुरूआत करेंगे। इसके तहत आसन्न लोकसभा चुनावों में महागठबंधन 14 में 12 सीटों पर सुनिश्चित जीत हासिल करेगी। कांग्रेस पर नक्सलियों के प्रति सहानुभूति बरतने के भाजपा के आरोप पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बकवास बताया। कहा कि नक्सल समस्या भाजपा की ही देन है। पलामू जिले में कांग्रेस संगठन के बारे में पूछे जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिटू पाठक के नेतृत्व में पलामू में संगठन के सभी ¨वग के साथ बेहतर तालमेल के साथ काम किया जा रहा है। मौके पर विजय तिवारी, विमला कुमारी, ह्दयानंद मिश्रा, सत्यानंद दूबे, नसीम हैदर, अभिषेक ¨सह, कुश ¨सह, छोटू ¨सह, लक्ष्मी तिवारी, ऋतुराज अग्रवाल, सज्जाद खान, राजेश चौरसिया, खुर्शीद आलम सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.