Move to Jagran APP

संविधान के तहत राष्ट्रधर्म का पालन जरूरी :एसपी

संविधान हर समस्या के समाधान का ग्रंथ है। संविधान के तहत राष्ट्रधर्म का पालन सभी बुद्धिजीवियों व आम लोगों को करना चाहिए। हर घर में संविधान पढ़ी जाए तो सभी कोई एक दूसरे को आदर की नजर से देखेंगे। समाज में अपराध कम होगा। उक्त बातें पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने कही। वे शनिवार को स्थानीय पलामू क्लब परिसर में झारखंड पत्रकार संगठन की ओर से आयोजित वार्षिक सम्मेलन सह शहीद पत्रकार स्मरण दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान में 11 मौलिक कर्तव्य हैं। केवल उसे लोग अपना लें तो कहीं कोई अपराध नहीं होगा। कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पलामू पुलिस सदैव तत्पर है। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत एसपी इंद्रजीत महथा, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, सदर

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 06:34 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 06:34 PM (IST)
संविधान के तहत राष्ट्रधर्म का पालन जरूरी :एसपी
संविधान के तहत राष्ट्रधर्म का पालन जरूरी :एसपी

मेदिनीनगर : संविधान हर समस्या के समाधान का ग्रंथ है। संविधान के तहत राष्ट्रधर्म का पालन सभी बुद्धिजीवियों व आम लोगों को करना चाहिए। हर घर में संविधान पढ़ी जाए तो सभी कोई एक दूसरे को आदर की नजर से देखेंगे। समाज में अपराध कम होगा। उक्त बातें पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने कही। वे शनिवार को स्थानीय पलामू क्लब परिसर में झारखंड पत्रकार संगठन की आयोजित वार्षिक सम्मेलन सह शहीद पत्रकार स्मरण दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा कि संविधान में 11 मौलिक कर्तव्य हैं। केवल उसे लोग अपना लें तो कहीं कोई अपराध नहीं होगा। इसके पूर्व कार्यक्रम का आगाज एसपी इंद्रजीत महथा, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, सदर एसडीओ एनके गुप्ता, माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव, झारखंड पत्रकार संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। विशिष्ट अतिथि सूबे के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों के हित के लिए मजेठिया आयोग लागू होना चाहिए। झारखंड में कांग्रेस सत्ता में आई तो वे पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने का फैसला लेंगे। इसके पूर्व झारखंड पत्रकार संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने शहीद पत्रकारों को याद किया। कहा कि पत्रकार दीनहीन व्यवस्था में समाज को आइना दिखाते हैं। सदर एसडीओ एनके गुप्ता ने कहा कि कि विपरित परिस्थिति में पत्रकार सामाजिक सरोकार व दायित्वों का निर्वहन करते हैं। शिक्षाविद प्रो. एससी मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता क्राफ्ट है। पत्रकार निष्पक्ष तरीके से समाचार को ढालकर लोगों के सामने प्रस्तुत करते हैं। वरिष्ठ पत्रकार एसएस रूबी ने बदलते समय में पत्रकारिता के तेवर को भी निष्पक्ष व अक्षुण रखने का आह्वान किया। वरिष्ठ पत्रकार गोकुल वसंत ने पत्रकार संगठन को एकजुट होने का आह्वान किया। माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव ने माटी कला बोर्ड की तरह लेखन कला बोर्ड की स्थापना की मांग की। शिक्षाविद अविनाश वर्मा ने पत्रकारों पर हो रहे हमले का जिक्र किया। कार्यक्रम में प्रो. विजय शुक्ला, सूर्यपत ¨सह, सुधीर ¨सह, अमरेश ¨सह, रामनरेश साव ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षक परशुराम तिवारी ने संचालन व पत्रकार बलराम तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर दुर्गा जौहरी, हृदयानंद मिश्रा, प्रभात उदयपुरी, विनोद तिवारी, मृत्युंजय शर्मा, पत्रकार नील कमल शुक्ला, र¨वद्र उपाध्याय, अश्विनी घई, उपेंद्र कुमार, अभिषेक जौरिहार, मनोज ¨सह, अमित तिवारी, प्रवीण शुक्ला, चंद्रदेव प्रजापति, संजीव कुमार, राकेश कुमार, चंदन लाल मंडल, शैलेंद्र तिवारी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य, बुद्धजीवि व पत्रकार मौजूद थे। बाक्स..झारखंड पत्रकार संगठन ने किया सम्मानित

loksabha election banner

झारखंड पत्रकार संगठन ने पलामू के एसपी इंद्रजीत महथा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र ¨सह रूबी, गोकुल वसंत, शिक्षाविद परशुराम तिवारी, शिव कुमार चौधरी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके पूर्व लोक गायिका चांदनी ¨सह, शिव कुमार चौधरी, शिशिर कुमार शुक्ला, सुनील कुमार ¨सह, अभय कुमार द्विवेदी, संतोष कुमार ¨सह, विजय कुमार पासवान, तुलसी राम, प्रेम गिरि को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। लोक गायिका ने स्वागत गीत के साथ ये मेरे वतन के लोगो..गीत को बेहतर आवाज देकर तालियां बटोरी। शिव चौधरी ने जे भारत से टकराई.. गीत गाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.