Move to Jagran APP

दांगी सम्मेलन को ले शहर में निकली शोभायात्रा

मेदिनीनगर : दांगी सम्मेलन को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय दांगी संघ ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें शामिल समाज के लोगों ने छह मुहान स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 11:11 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:11 PM (IST)
दांगी सम्मेलन को ले शहर में निकली शोभायात्रा
दांगी सम्मेलन को ले शहर में निकली शोभायात्रा

मेदिनीनगर : दांगी सम्मेलन को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय दांगी संघ ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें शामिल समाज के लोगों ने छह मुहान स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी तरह अंबेडकर पार्क स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा, सदर अस्पताल चौक स्थित शहीद भगत ¨सह, पंचमुहान चौक स्थित पूरनचंद, सदीक मंजिल चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस व नगर भवन परिसर स्थित महात्मा गांधी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदि महापुरुषों की प्रतिमाओं माल्यार्पण किया गया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों के भ्रमण के बाद नगर भवन पहुंचकर संपन्न हुआ।इसकी शुरूआत हनुमाननगर से बाबू जगदेव प्रसाद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अíपत करने के बाद हुई। पदाधारियों ने बताया कि नगर भवन में रात्रि में अखिल भारतीय दांगी संघ की पलामू इकाई कार्यकारिणी की बैठक होगी। शोभायात्रा में संघ के राष्ट्रीय बीरेंद्र दांगी, प्रदेश अध्यक्ष देवशरण ¨सह दांगी, महासचिव बीएन विद्यार्थी, कार्यालय सचिव कामेश्वर दांगी, दांगी व‌र्ल्ड ऑर्गनाइजेशन के फाउंडर दांगी प्रेम कुमार विद्यार्थी, पलामू जिलाध्यक्ष रामछेदी ¨सह दांगी समेत अवध बिहारी ¨सह, बोकारो जिलाध्यक्ष महेश्वरी दांगी, सचिव विनीत दांगी, कोडरमा जिलाध्यक्ष चंद्रिका दांगी, धनबाद अध्यक्ष डॉ रंजीत ¨सह, चतरा जिलाध्यक्ष निराला दांगी, छत्तीसगढ़ दांगी संघ के संरक्षक देवसागर ¨सह, राजस्थान व एमपी दांगी संघ के प्रतिनिधि दयानंद ¨सह दांगी, कमलेश दांगी, हरीश कुमार, आशुतोष कुमार, अमित कुमार, सुशलेश कुमार, गुंजन, र¨वद्र कुमार, गोपाल कुमार, बब्लू कुमार, दिनेश, साकेत, संदीप, दीपक, पंकज, मनोज, मुरली मनोहर, विनय, ओमप्रकाश, राजू, सुनील सहित बड़ी संख्या में दांगी समाज के लोग मौजूद थे। दांगी सम्मेलन को ले आज होंगी प्रतियोगिताएं

loksabha election banner

मेदिनीनगर : अखिल भारतीय दांगी संघ के बैनरतले स्थानीय नगर भवन में रविवार को समारोह का आयोजन होगा। इसमें सुबह आठ बजे से झंडोतोलन कर कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसी तरह सुबह नौ बजे से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें गणित रेस, क्विज व अन्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं। वहीं दांगी सम्मेलन का खुला अधिवेशन दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.