पोक्सो एक्ट करता है बच्चों की सुरक्षा : डीजे
मेदिनीनगर : स्थानीय एमकेडीएवी स्कूल में गुरुवार से कैपसिटी बि¨ल्डग प्रोग्रम के तहत तीन दिवसीय सेमिना
मेदिनीनगर : स्थानीय एमकेडीएवी स्कूल में गुरुवार से कैपसिटी बि¨ल्डग प्रोग्रम के तहत तीन दिवसीय सेमिनार शुरू हुआ। इसका उदघाटन व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर डीजे ने उपस्थित लोगों को पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। कहा कि यह एक्ट बच्चों को सेक्सुअल हैरेसमेंट, सेक्सुअल असॉल्ट व पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। इस एक्ट के तहत अब 12 साल तक की बच्ची से दुष्कर्म के दोषियों को मौत की सजा का प्रावधान है। बताया कि यदि अभियुक्त किशोर है तो उसके ऊपर किशोर न्यायालय अधिनियम में केस चलाया जाएगा। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना व नृत्य के साथ हुई। स्वागत भाषण में विद्यालय के प्राचार्य वीके पांडेय ने डीएवी के इतिहास व विभिन्न उपलब्धियों के बारे में बताया। तीन दिवसीय सेमिनार में ईईडीपी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर विषय के बारे में शिक्षक शिक्षिकाओं को जानकारी दी जाएगी। सेमिनार में डीएवी सरिया के प्राचार्य एके झा, गिद्दी के प्राचार्य आरके ¨सह, बरही के प्राचार्य एके ¨सह व चतरा डीएवी स्कूल के प्राचार्य एसई अहमद विशेष रूप से उपस्थित थे। इसमें डीएवी लोहरदगा, स्वांग बोकारो, दुग्धा, तेनुघाट, गिद्धी, सरिया गिरिडीह, बरही, चतरा आदि विद्यालय के लगभग 250 शिक्षक शिक्षिका शामिल हो रही हैं।