पलामू में देसी पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार Palamu News
Jharkhand. पुलिस ने बताया कि पांकी के सगालीम में वाहन चेकिंग के दौरान दोनों युवक गिरफ्तार किए गए। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 03:19 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 03:19 PM (IST)
पांकी (पलामू), जासं। पांकी के सगालीम में वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को पांकी थाना पुलिस ने दो युवकों को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में एक पांकी-पिपराटाड़ थाना क्षेत्र के बिहारी खाप निवासी नितेश कुमार एवं डालटनगंज के बारालोटा निवासी नंदन कुमार शामिल हैं। पांकी थानेदार जेके रमन के अनुसार पांकी थाना कांड संख्या 129/19 धारा 25(1-बी)/26/35 के तहत आर्म्स एक्ट दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें