नक्सली अरुंजय गिरफ्तार, BJP कार्यालय उड़ाने का है आरोपी
पलामू पुलिस ने माओवादी नक्सली अरुंजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 01:45 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 01:51 PM (IST)
पलामू, जेएनएन। पलामू पुलिस ने माओवादी नक्सली अरुंजय उर्फ दुखन को बुधवार के सुबह गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। वह कई महीनों से फरार चल रहा था। नक्सली दुखन लोकसभा चुनाव के दौरान हरिहरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय उड़ाने का आरोपित है। माओवादियों के साथ मिलकर उसने कई बड़ी घटनाओ को भी अंजाम दिया है। नक्सली अरुंजय को हरिहरगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें