Move to Jagran APP

केंद्र सरकार के सारे वायदे फेल : कांग्रेस

केंद्र की भाजपा सरकार के सारे वायदे फेल हो गए हैं। महंगाई की मार से जनता त्रस्त हो गई है। सरकार केवल जुमलेबाज हो गई है। इसका पोल खोलना बहुत ही जरूरी है। उक्त बातें पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक ने कही। वे स्थानीय छह मुहान चौक पर नुक्कड़सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेता पिछले चुनाव में जनता से वायदे किए थे। लेकिन सरकार में आने के बाद उनका एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। केवल जुमलेबाजी ही होती रही। जनता अपने को ठगी हुई महसूस कर रही है। कहा कि पिछले 2 सितंबर से पलामू के सभी प्रखंडों में जुमलेबाज सरकार की पोल खोला अभियान के तहत हैदरनगर,पजला, हरिहरगंज, पिपरा, छतरपुर, नावा, ऊंटारी, पांडू, विश्रामपुर, पंडवा, पाटन, किशुनपुर, मनातू, तरहसी, पांकी, सतबरवा, रामगढ़ व चैनपुर में कांग्रेस जनता से रू-ब-रू हुई। इन जगहों पर केंद्र सरकार की पोल खोल दी गई। मौके पर पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 10:43 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 10:43 PM (IST)
केंद्र सरकार के सारे वायदे फेल : कांग्रेस
केंद्र सरकार के सारे वायदे फेल : कांग्रेस

मेदिनीनगर : केंद्र की भाजपा सरकार के सारे वायदे फेल हो गए हैं। महंगाई की मार से जनता त्रस्त है। सरकार केवल जुमलेबाज हो गई है। इसका पोल खोलना बहुत ही जरूरी है।

loksabha election banner

उक्त बातें पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक ने कही। वे गुरुवार स्थानीय छह मुहान चौक पर नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेता पिछले चुनाव में जनता से वायदे किए थे। सरकार में आने के बाद उनका एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। केवल जुमलेबाजी ही होती रही। जनता अपने को ठगी हुई महसूस कर रही है। कहा कि पिछले 2 सितंबर से पलामू के सभी प्रखंडों में जुमलेबाज सरकार की पोल खोला अभियान के तहत हैदरनगर,पजला, हरिहरगंज, पिपरा, छतरपुर, नावा, ऊंटारी, पांडू, विश्रामपुर, पंडवा, पाटन, किशुनपुर, मनातू, तरहसी, पांकी, सतबरवा, रामगढ़ व चैनपुर में कांग्रेस जनता से रू-ब-रू हुई। इन जगहों पर केंद्र सरकार की पोल खोल दी गई। मौके पर पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के हक में कोई कदम नहीं उठाया। केवल आश्वासन व जुमले के सहारे सरकार को चलाया। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री व सूबे के मुख्यमंत्री केवल जुमलेबाजी कर जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया। मेदिनीनगर नगर निगम कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक ¨सह बिट्टू ने कहा कि महंगाई की मार से जनता त्राहिमाम कर रही है। बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, डीजल-पेट्रोल की बढ़ रही कीमत समेत भ्रष्टाचार के मुद्दे से आम लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। मौके पर ईश्वरी ¨सह, संतोष चौबे, नसीम हैदर, कुश ¨सह, राजेश चौरसिया, अजय साहू, अनंत ¨सह, निरंजन यादव, अजय दूबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.