संसाधनों के बावजूद झारखंड पिछड़ा : मंत्री
छतरपुर छतरपुर स्थित फुलवारी मैदान में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि बिहार के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह कुशवाहा मौजूद थे।
संवाद सूत्र, छतरपुर : छतरपुर स्थित फुलवारी मैदान में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि बिहार के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह कुशवाहा मौजूद थे। इससे पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन किया। कहा कि बिहार सरकार के चलाए जा रहे विकास मॉडल से ही झारखंड में भी विकास हो सकता है। कहा कि झारखंड अलग होने के बाद बिहार में विकास के कई कार्य किये गए पर संसाधनों के बावजूद झारखंड पिछड़ा है। कहा कि बिहार में शराबबंदी हुई। कुछ लोगों ने विरोध भी किया पर आज वहां शांति का माहौल है। यह झारखंड में भी लागू होना चाहिए। उन्होंने बाल विवाह भ्रूण हत्या जैसे घटना पर कानून बनाए जाने की बात कही। कहा कि जदयू की सरकार बनी तो इस राज्य में भी नितीश मॉडल लागू होगा। उन्होंने झारखंड विस चुनाव में सभी सीट पर प्रत्याशी उतारे जाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सुधा चौधरी ने किया। सम्मेलन में काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।