यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एंटी नक्सल अभियान में पुलिस को मिली सफलता, TSPC के सब जोनल कमांडर ने किया सरेंडर, इसके खिलाफ कई मामले हैं दर्ज
पलामू पुलिस को एंटी नक्सल अभियान में सफलता मिली है क्योंकि क्योंकि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। जिले में नक्सल उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पलामू पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पलामू व गढ़वा जिले का वांछित प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) का सब जाेनल कमांडर दीपक रजवार ने आत्मसमर्पण कर दिया।
नक्सलियों के लिए झारखंड सरकार की लाभकारी योजना
सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में सदर एसडीपीओ ऋषभ गर्ग व विश्रामपुर एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने माला पहनाकर दीपक रजवार का समाज के मुख्य धारा में स्वागत किया।
सदर एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के द्वारा उक्त नक्सली के स्वजनों से लगातार संपर्क कर दीपक को सरेंडर करने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस दौरान उन्हें झारखंड सरकार की आत्मसर्पण व पुर्नवास नीति के लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई।
दीपक ने खुद को किया कानून के हवाले
पुलिस के इस प्रयास से प्रभावित होकर दीपक ने स्वयं को कानून के हवाले कर दिया। सदर एसडीपीओ ने बताया कि अब विशेष शाखा की अनुशंसा पर दीपक को झारखंड सरकार की नीतिओं का पूरा लाभ दिया जाएगा। वर्तमान में उसे मेदिनीनगर के केंद्रीय कारा में न्यायिक हिरासत में रखा जाना है। आवश्यक कार्रवाई करने के बाद उसे हजारीबाग स्थित ओपन जेल में भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।
दीपक पर हैं कई मामले दर्ज
पूछे जाने पर सदर एसडीपीओ ने बताया कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र चौवा चट्टान निवासी दीपक के विरूद्ध पलामू व गढ़वा जिले के कई थानों में मामला दर्ज है। इसमें 28 मई, 2018 में छतरपुर थाना में हथियार लूटने के उद्देश्य से पुलिस बल पर हमला, सरकारी कार्यों में बाधा सहित 17 सीएलए एक्ट वयूपीए एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। इसी तरह पलामू के शहर थाना, विश्रामपुर, छतरपुर, गढ़वा के बरडीहा सहित अन्य थानों की पुलिस दीप रजवार को ढूंढ रही थी।
