विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू पुलिस को मिले 31 नए वाहन, कानून-व्यवस्था होगी मजबूत

Published: Sat, 12 Sep 2026 03:06 PM (IST)

झारखंड सरकार की पहल से पलामू पुलिस को 31 नए चारपहिया वाहन मिले हैं, जिससे जिले में गश्ती, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सकेगा।

पलामू पुलिस को मिले वाहन। (जागरण)

पलामू पुलिस को मिले वाहन। (जागरण)

HighLights

  1. पलामू पुलिस को झारखंड सरकार से 31 नए वाहन मिले।

  2. वाहन गश्ती, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था में सहायक होंगे।

  3. ग्रामीण व सुदूर क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच बेहतर होगी।

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड सरकार की पहल से पलामू पुलिस को 31 नए चारपहिया वाहन मिले हैं। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शनिवार को जिले के सभी थाना व ओपी को विधिवत वाहन सुपुर्द किए।

इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की मौजूदगी में नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना-ओपी के लिए रवाना किया गया।

नए वाहनों की उपलब्धता से जिले में पुलिस की गश्ती व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और त्वरित पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

विशेषकर ग्रामीण, दुर्गम और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच बेहतर होगी। आपात स्थिति में कम समय में पुलिस बल को घटनास्थल तक पहुंचाने में भी सुविधा होगी।

वाहनों से थाना-ओपी क्षेत्रों में नियमित गश्ती, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, अपराध की रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को अधिक गतिशीलता मिलेगी। घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करना भी आसान होगा।

पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने सभी थाना-ओपी प्रभारियों को वाहनों का समुचित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन वाहनों का बेहतर इस्तेमाल कर पुलिस अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े दायित्वों का और प्रभावी ढंग से निर्वहन करेगी।

मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय गोप, सार्जेंट मेजर सुरेश राम, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं मीडिया कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- बैंक जाने से पहले पढ़ लें खबर, पलामू में हड़ताल से 200 शाखाओं पर लटका ताला; तीन दिन नहीं होगा काम