विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में छोटू सिंह हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक नामजद सहित तीन गिरफ्तार; नाबालिग भी संरक्षण में

By SachidanandEdited By: Mansi Kumari
Published: Wed, 16 Sep 2026 03:17 PM (IST)

पुलिस ने जपला में ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद सहित तीन आरोपियों ...और पढ़ें

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। जागरण

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। जागरण

HighLights

  1. छोटू सिंह हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

  2. एक नामजद आरोपी साकेत पाठक सहित दो अन्य पकड़े गए।

संवाद सूत्र, जपला (पलामू)। विधायक आवास के समीप हुई ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक नामजद सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक को भी संरक्षण में लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उक्त आशय की जानकारी अनुमंडल सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुसैनाबाद के एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल ने देते हुए बताया कि तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

एसडीओपी ने कहा कि 2 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे कचरा गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद हुसैनाबाद थाना में कांड संख्या 186/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष छापेमारी दल का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया।

एसडीपीओ ने बताया कि इसी क्रम में 15 सितंबर को पुलिस टीम ने लोकेशन के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापामारी कर प्राथमिकी अभियुक्त साकेत पाठक (25) को गिरफ्तार किया। साकेत पाठक से पूछताछ के क्रम में संदेहियों का नाम प्रकाश में आने के बाद अप्राथमिकी अभियुक्त अंकित कुमार (21) और अमन सिंह (19) को गिरफ्तार किया गया एवं एक विधि-विरुद्ध बालक को भी संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक सह हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक छत्रधारी कुमार (कांड अनुसंधानकर्ता), पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार गुप्ता (देवरी ओपी प्रभारी), पुलिस अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार महतो (दंगवार पिकेट प्रभारी), पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह (लठेया पिकेट प्रभारी) तथा सहायक अवर निरीक्षक साकेत कुमार शामिल रहे।

इनके साथ सशस्त्र बल के जवान भी छापामारी दल में शामिल थे। एसडीओपी शुक्ल ने बताया कि हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें- पलामू में छोटू सिंह हत्याकांड में नया मोड़, पिता ने 10 लोगों पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप