Move to Jagran APP

Palamu News: स्कूल में खेलते समय गर्म माड़ के टब में गिर गई दो बहनें, दोनों मासूम बच्ची की स्थिति गंभीर

Jharkhand Palamu News झारखंड के पलामू जिले के सेलारी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छेचानी में दो बहनें खेलते समय गर्म माड़ के टब में गिर गई। मेदिनी राय मेडिकल कालेज एंड अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों मासूम बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Sanjay KumarPublished: Fri, 25 Nov 2022 06:03 PM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2022 06:04 PM (IST)
Palamu News: स्कूल में खेलते समय गर्म माड़ के टब में गिर गई दो बहनें, दोनों मासूम बच्ची की स्थिति गंभीर
Jharkhand, Palamu News: स्कूल में खेलते समय गर्म माड़ के टब में गिर गई दो बहनें।

कर झुलसी दो मासूम बच्ची, स्थिति गंभीर

loksabha election banner

तरहसी (पलामू), संसू। Jharkhand, Palamu News झारखंड के पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के सेलारी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छेचानी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। चावल पसा कर टब में रखे गए गर्म माड़ में दो मासूम बच्ची गिर गईं। दोनों बुरी तरह झुलस गई। हालत काफी गंभीर है। मेदिनी राय मेडिकल कालेज एंड अस्पताल, मेदिनीनगर में इलाज चल रहा है। झुलसने वाली दोनों बच्ची सहोदर बहन हैं।

भाग-दौड़ कर खेलने के दौरान हुआ ये हादसा

विद्यालय में दोपहर का खाना बन रहा था। रसोईया सावित्री देवी और कालो देवी खाना पका रही थीं। चावल को पसा कर गर्म माड़ एक टब में रखा गया था। पास में ही विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे खेल रहे थे। भाग-दौड़ कर रहे थे। इसी दौरान 6 वर्षीय शिबू कुमारी और 3 वर्षीय ब्यूटी कुमारी गर्म माड़ के टब में गिर गईं। दोनों बहनें बुरी तरह से झुलस गई। शिबू का विद्यालय और ब्यूटी का आंगनबाड़ी में रजिस्ट्रेशन है। घटना साढ़े ग्यारह बजे के करीब घटी। हादसे के बाद दोनों बच्चियों को मेदिनी राय मेडिकल कालेज एंड अस्पताल मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है।

विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े जिम्मेवारों में ठनी

हादसे के बाद विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े सभी जिम्मेवार एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र का भवन नहीं होने के कारण विद्यालय में ही चल रहा था। दोनों बच्चियों के पिता परमेश्वर साहू ने हादसे के लिए विद्यालय प्रबंधन को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि विद्यालय के शिक्षकों का काम बच्चों पर ध्यान देना है। अगर ध्यान देते तो ऐसी घटना नहीं घटती।

सेविका अनीता देवी ने बताया की हमारे आंगनबाड़ी के बच्चे जलकर जख्मी हुए हैं। इसके लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सह सचिव रीमा देवी जिम्मेवार हैं। रसोईया चावल पसा कर रास्ते पे रख देती हैं। यह बात प्रधानाध्यापिका को मालूम था। लेकिन उन्होंने व्यवस्थित करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

इधर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र साव ने कहा कि यह घटना सचिव रीमा देवी की लापरवाही से घटी है। वहीं विद्यालय प्रधानाध्यापिका रीमा देवी का कहना है कि हमारी गलती से घटना नहीं हुई है। इसमें रसोइया की गलती है जो माड़ को रास्ते पर रखी थी।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद सीडीपीओ सह बीडीओ सच्चिदानंद महतो बच्चियों के घर पहुंचे। अभिभावक से मुलाकात की। एंबुलेंस से दोनों को इलाज के लिए मेदिनीनगर भिजवाया। साथ ही इलाज के लिए राशि भी दी। उन्होंने कहा कि घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.