दिल्ली रैली की तैयारी में जुट पलामू के कांग्रेसी
पलामू जिला कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक
दिल्ली रैली की तैयारी में जुट पलामू के कांग्रेसी
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर ( पलामू): महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 4 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाली हल्ला बोल रैली की तैयारी को लेकर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को सर्किट हाउस में हुई। जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक जन जागरण और महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम सफल रहा है। डिजिटल सदस्यता में पूरे देश में झारखंड पांचवें स्थान पर है। यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में हल्ला बोल रैली में पलामू से अधिक से अधिक भागीदारी रहेगी। बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी दीनानाथ तिवारी, शमीम अहमद, राईन इश्वरी सिंह, उर्मिला देवी, सत्यनारायण तिवारी आदि उपस्थित थे।