Move to Jagran APP

चैनपुर धान क्रय केंद्र के मजदूरों ने की हड़ताल

संवाद सूत्र चैनपुर (पलामू) पलामू जिला के चैनपुर स्थित धान क्रय केंद्र पर शनिवार को धान वजन क

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 07:12 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 07:12 PM (IST)
चैनपुर धान क्रय केंद्र के मजदूरों ने की हड़ताल
चैनपुर धान क्रय केंद्र के मजदूरों ने की हड़ताल

संवाद सूत्र, चैनपुर (पलामू) : पलामू जिला के चैनपुर स्थित धान क्रय केंद्र पर शनिवार को धान वजन कार्य में लगे मजदूरों ने अचानक हड़ताल कर दी। इस कारण पूरे दिन धान की खरीदारी बंद रही। मजदूर पांच दिनों का बकाया मजदूरी भुगतान की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि संवेदक मजदूरी का भुगतान नहीं कर रहा है। धान क्रय बंद होने की सूचना पर संवेदक बैजनाथ प्रसाद क्रय केंद्र पर पहुंचे। मजदूरों के बकाया मजदूरी का भुगतान किया। इसके बाद देर शाम धान की खरीदारी शुरू हुई। धान वजन करने वाले मजदूर मिट्ठू चौरसिया, अशेष प्रसाद, शशिकांत कुमार, रवींद्र चौरसिया आदि ने बताया कि पांच दिन से उनका मजदूरी बकाया है। इस कारण मजदूरों ने हड़ताल की है। इसके अलावा ट्रक पर धान लोडिग करने की मजदूरी भी बाकी है। इधर मैसेज मिलने पर धान क्रय केंद्र पहुंचे किसानों ने धान की खरीदारी नहीं होने पर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि रात में धान की रखवाली करने की समस्या है। मौके पर हरिनामांड गांव के किसान गजेंद्र तिवारी उदय सिंह व रितेश रंजन ़िखरीबार की महिला किसान प्रतिमा देवी आदि ने बताया कि मैसेज मिलने पर वे धान लेकर क्रय केंद्र पहुंचे थे। अब उन्हें रात में धान की रखवाली में परेशानी होगी। वृद्ध महिला किसान प्रतिमा देवी अत्यंत दुखी थी। उनका कहना था कि वे घर की अकेली हैं। समझ में नहीं आ रहा है कि अब धान की रखवाली कैसे करें। इस बाबत एफसीआइ के गोदाम प्रभारी सोलन डांगिल ने बताया कि मजदूरी भुगतान नहीं होने के कारण मजदूरों ने कार्य बंद कर दिया था। अब वे कार्य के लिए तैयार हैं। कोट:

loksabha election banner

चैनपुर में धान क्रय बंद होने की सूचना नहीं मिली है। जानकारी ले रहे हैं। धान की खरीदारी तत्काल चालू की जाएगी।

अभिषेक कुमार,

मंडल प्रबंधक, एफसीआइ,

मेदिनीनगर, पलामू।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.