जन समस्याओं के निदान को ले बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
संवाद सूत्र विश्रामपुर (पलामू) विश्रामपुर प्रखंड कांग्रेस का एक शिष्टमंडल गुरुवार को विश्रामप
संवाद सूत्र, विश्रामपुर (पलामू) : विश्रामपुर प्रखंड कांग्रेस का एक शिष्टमंडल गुरुवार को विश्रामपुर बीडीओ संजय पांडेय से मुलाकात कर जन समस्याओं के निदान संबंधित सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसका नेतृत्व कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र कुमार शुक्ला ने किया। उन्होंने बीडीओ को बताया कि आधार कार्ड सुधार व नया आधार कार्ड बनाने को ले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जरूरतमंद प्रखंड व जिला कार्यालय की दौड़ लगाते रहते हैं। यह सुविधा ग्राम पंचायत में व्यवस्था की जाए। प्रखंड क्षेत्र में वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन के लिए जरूरतमंद लोग भटकते फिर रहे हैं। उनकी एक नहीं सुनी जा रही। बिचौलिए इनसे मोटी राशि ठगने में लगे हैं। इन जरूरतमंदों के लिए पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रखंड क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो। किसान अपनी जमीन का दाखिल खारिज व आनलाइन रजिस्टर टू में अपना नाम व खाता-प्लाट सुधार को ले अंचल कार्यालय व राजस्व कर्मचारी का चक्कर काट रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। इन सबका निदान हो। शिष्टमंडल में विश्रामपुर प्रखंड कांग्रेस के प्रवक्ता अरविद चौबे, उपाध्यक्ष नागेंद्र चौबे, उपाध्यक्ष बिरेंद्र सिंह, सचिव आलोक चौबे, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र चौबे व आनंद चौबे मौजूद थे।