धरना देकर भूख हड़ताल पर रहीं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं
संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की पलामू जिला इकाई
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की पलामू जिला इकाई के सदस्य अपनी मांगों के समर्थन में गुरूवार को धरना कार्यक्रम आयोजित कर भूख हड़ताल पर रहें। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकंद सिन्हा ने बताया कि जिले के सभी परियोजना का मानदेय पिछले तीन माह से बकाया है। यहीं नहीं खरीदे गण् पोषाहार का भी भुगतान नही किया जा रहा है। इससे दुकानदार सेविकाओं को प्रताड़ित कर रहे है। बताया कि यूनियन द्वारा इस गंभीर मसले पर विभाग को ध्यानाकृष्ट कराने के बावजूद कोई पहल नहीं की गई है। जिले में पूर्व में 11 करोड़ के घोटाले को दबाने की साजिश की दजा रही है, वहीं आंगन बाड़ी सेविकाएं कर्ज में डूबते जा रहे है। स्थिति यह है कि महान पर्व दशहरा में भी मानदेय भुगतान की संभावना कम ही दिख रही है। यहीं नहीं, गोद भराई व मकान किराए के विपत्र लंबित रह गए है। बाद में उपायुक्त कार्यालय में एक आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मौके पर पुष्पा देवी, पूनम देवी, सुषमा देवी सहित कई सेविका व सहायिकाएं उपस्थित थी।