कार के धक्के से महिला गंभीर
संवाद सूत्र चैनपुर (पलामू) चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर बरांव के समीप
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 07:53 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 07:53 PM (IST)
संवाद सूत्र, चैनपुर (पलामू) : चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर बरांव के समीप कार के धक्का से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना गुरुवार देर शाम की है। घटना के बाद महिला गंभीर रूप से घायल पड़ी है। इधर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया। वह अपना नाम बताने में भी असमर्थ है। कई ग्रामीणों ने इसकी सूचना चैनपुर थाना पुलिस को दे दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें