बाइक दुर्घटना में दो घायल, एक रेफर
संवादसूत्र हुसैनाबाद (पलामू) जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस ए
संवादसूत्र, हुसैनाबाद (पलामू) : जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस एक चालक व एक सवार गिरकर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झरगड़ा गांव निवासी निर्भय सिंह व बैकुंठ सिंह एक बाइक पर सवार होकर जपला से घर लौट रहे थे। इस बीच जपला-छतरपुतर मुख्य सड़क के खडारपर मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। इस दुर्घटना में वे दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों के सहयोग से उक्त दोनों घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्साको ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल निर्भय कुमार सिंह को चिकित्सकों ने मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया।