Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण में बच्चे की भूमिका अहम : कौशल

पर्यावरण संरक्षण में बच्चों की भूमिका अहम होती है। बच्चों को शुरू से पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया जाए तो आने वाला दिन बेहतर होगा। यह बातें पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने कही। वे गुरूवार को मेदिनीनगर के चियांकी स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाई। साथ ही पर्यावरण धम्र की प्रार्थना कराई। साथ ही स्कूल परिसर में पौधा रोपण किया व बच्चों के बीच पौधों का निश्शुल्क वितरण किया। कहा कि पूरे विश्व में प्रदूषण की आग लगी है। वह पानी से नहीं बल्कि शुद्ध हवा से बुझेगी। शुद्ध हवा बनाने का प्रकृति ही उद्योग है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 07:06 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:31 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण में बच्चे की भूमिका अहम : कौशल
पर्यावरण संरक्षण में बच्चे की भूमिका अहम : कौशल

मेदिनीनगर : पर्यावरण संरक्षण में बच्चों की भूमिका अहम होती है। बच्चों को शुरू से पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया जाए तो आने वाला दिन बेहतर होगा। ये बातें पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने कही। वे गुरुवार को मेदिनीनगर के चियांकी स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण धर्म के 8 मूल मंत्रों की शपथ दिलाई। साथ ही पर्यावरण धर्म की प्रार्थना कराई। साथ ही स्कूल परिसर में पौधारोपण किया व बच्चों के बीच पौधों का निश्शुल्क वितरण किया। कहा कि पूरे विश्व में प्रदूषण की आग लगी है। वह पानी से नहीं बल्कि शुद्ध हवा से बुझेगी। शुद्ध हवा बनाने का प्रकृति ही उद्योग है। कहा कि सभी अपने जन्मदिन व शुभदिन पर पौधा लगाएं। अपने माता-पिता को इसके लिए प्रेरित करें। इससे धरती के 84 लाख जीवों का संरक्षण किया जा सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य बीजू जोसेफ व संचालन मनोहर पांडेय ने किया। मौके पर संगीता पांडेय, विनीता भारद्वाज, पंकज झा, सोनिया भाटिया, आशीष खान, वीवी एक्का, आशुतोष कुमार, पूनम सिंह, उदित नारायण द्विवेदी, राजू रंजन, उमाकांत, एनुल अंसारी, शशिकांत, साहब अली समेत स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.