क्षेत्र की समस्याओं के लिए आवाज बुलंद करेंगे युवा
सगालीम, पलामू : अब युवा अपने क्षेत्रों की समस्याओं के प्रति आवाज बुलंद करेंगे। युवा जागृति केंद्र गांव-गांव तक पहुंच रहा है।
सगालीम, पलामू : अब युवा अपने क्षेत्रों की समस्याओं के प्रति आवाज बुलंद करेंगे। युवा जागृति केंद्र गांव-गांव तक पहुंच रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में युवक राष्ट्र भावना से प्रेरित हैं और राष्ट्र सेवा के लिए युवा जागृति केंद्र से जुड़े रहे हैं। भारत गांवों में बसता है और भारत माता की सच्ची सेवा ग्रामोत्थान से ही संभव है। युवा जागृति केंद्र गांव-गांव तक राष्ट्रभक्ति के दीप जलाएगा। उक्त बातें युवा जागृति केंद्र के अध्यक्ष राजन सिन्हा ने कही। वे रविवार को पांकी प्रखंड के सगालीम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। दरअसल, युवा जागृति केंद्र की ओर से सगालीम में सभा आयोजित की गई। इसमें दर्जनों युवकों ने युवा जागृति केंद्र की सदस्यता ली और केंद्र की पांकी प्रखंड समिति की घोषणा की गई। युवा जागृति केंद्र की इस सभा में राष्ट्र भावना से प्रेरित दर्जनों लोगों ने राष्ट्र सेवा का शपथ लिया। वाईजेकेएसएफ के जिलाध्यक्ष ¨प्रस ¨सह ने कहा संगठन के विस्तार को और भी तीव्र किया जाएगा। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से आर्यन मौर्य को प्रखंड अध्यक्ष, संजीत चंद्रा को सचिव, रोहित चंद्रा उपाध्यक्ष, राकेश चंद्रा उपसचिव व अविनाश चंद्रा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। मौके पर केंद्र के मुकेश विश्वकर्मा, ¨प्रस ¨सह, संजय राम, छोटू तिवारी, विकास मौर्य, अनमोल दत्त दुबे, रामाकांत, विकास, विश्वजीत, सुदर्शन, रोहित, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, शिवा कुमार, आकाश, रमेश, अक्षय, राहुल, आशीष, राजू, आर्यन समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।