Move to Jagran APP

Palamu News: रेलवे ट्रैक पर महिला और उसके तीन बच्चों का क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव, प्रशासन में मचा हड़कंप

डालटनगंज और रजहरा रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार को दोपहर रेलवे ट्रैक पर एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। सभी मृत बच्चों की उम्र सात से तीन के बीच बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiPublished: Wed, 29 Mar 2023 07:12 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2023 07:12 PM (IST)
Palamu News: रेलवे ट्रैक पर महिला और उसके तीन बच्चों का क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव, प्रशासन में मचा हड़कंप
पलामू में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला और उसके तीन बच्चों का शव।

जागरण संवाददाता, पलामू: डालटनगंज और रजहरा रेलवे स्टेशन के बीच बिसफुटा पुल के पास बुधवार को दोपहर रेलवे ट्रैक पर एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। एक साथ चार शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना बाद पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में सनसनी फैल गई।

loksabha election banner

तीन से सात साल बताई जा रही मृतक बच्चों की उम्र

पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला हरिहरगंज क्षेत्र के रवि सिंह की पत्नी मनिका देवी है। सभी मृत बच्चों की उम्र सात से तीन के बीच बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है।

बरामद मोबाइल के आधार पर जांच कर रही पुलिस

सूचना मिलने के पर शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। घटना स्थल से बरामद मोबाइल फोन के माध्यम से मृत महिला की पहचान सतबरवा के एकता गांव की मनीता देवी के रूप में हुई है।

मृत महिला की शादी हरिहरगंज थाना क्षेत्र में रवि सिंह के साथ हुई थी। वह अपने ससुराल से मायके जाने को कहकर निकली थी। पुलिस बरामद मोबाइल के आधार पर अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

दुर्घटना से मौत होने की संभावना

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने काफी देर तक घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही महिला और उसके बच्चों के मौत दुर्घटना से होने संभावना व्यक्त की है। शहर थाना पुलिस ने शवों के पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.