जिला बार के चुनाव में 97 फीसद मतदान
मेदिनीनगर : पलामू जिला अधिवक्ता संघ के सत्र 2018-2020 के द्विवार्षिक गठन को ले शनिवार को मतदान हुआ।
मेदिनीनगर : पलामू जिला अधिवक्ता संघ के सत्र 2018-2020 के द्विवार्षिक गठन को ले शनिवार को मतदान हुआ। 523 अधिवक्ता मतदाताओं में 507 ने मताधिकार का प्रयोग किया। 10.30 बजे से चले मतदान प्रक्रिया 4.30 बजे तक चली।
मतदान को ले सुरक्षा व्यवस्था चुस्त थी। हर आने जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही थी। विदित हो कि दो वर्ष के लिए 16 पदों के लिए चुनाव में 46 प्रत्याशी मैदान में हैं। पलामू जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को ले झारखंड स्टेट बार काउंसिल से पर्यवेक्षक के रूप में धर्मेंद्र नारायण मौजूद थे। वहीं चुनाव के लिए पलामू से नागेंद्र प्रसाद ¨सह, राजेंद्र तिवारी, शौकत अली खां पर्यवेक्षक थे। मतदान के लिए दो केंद्र बनाया गया था। एक से 100 तक का मतदान केंद्र संघ कार्यालय के नीचे लाइब्रेरी में था। वहीं 101 से 520 तक का मतदान संघ कार्यालय में हुआ। चुनाव बैलेट पेपर से कराया गया। मतदाताओं को 16 प्रत्याशियों की सूची में प्रत्याशी के नाम के समक्ष सही का निशान लगाना था। मतपेटी सील होने तक अधिवक्ता प्रत्याशी मतदान केंद्र में मौजूद थे। मौके पर चुनाव कराने के लिए दंडाधिकारी के रूप में जिला कृषि पदाधिकारी जुबैर अली, अधिवक्ता वसीम अकरम, संजय कुमार दूबे, राजेश कुमार दूबे, एसके मिश्रा, पंकज पाठक, ज्ञान रंजन, नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, उमेशचंद्र दूबे, राकेश कुमार तिवारी, पंकज पाठक, संतोष कुंमार पांडेय, प्रभु शर्मा, अश्विनी कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार आदि लगाए गए थे। बाक्स: मतगणना आज
चुनाव पर्यवेक्षक नागेंद्र प्रसाद ¨सह, राजेंद्र तिवारी, शौकत अली खां ने बताया कि संघ के चुनाव को ले मतगणना रविवार को सुबह नौ बजे से शुरू होगी। मतगणना के बाद सभी 16 विजयी प्रत्याशियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा।