Move to Jagran APP

जवान व किसान देश के असली हीरो, करें इनका सम्मान : सांसद

लीड पीएम के जन्मदिन पर हुआ आयोजन किए गए सम्मानित एक देश के रक्षक तो दूसरे हैं हमारे अन्

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 06:38 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 06:38 PM (IST)
जवान व किसान देश के असली हीरो, करें इनका सम्मान : सांसद
जवान व किसान देश के असली हीरो, करें इनका सम्मान : सांसद

लीड

loksabha election banner

पीएम के जन्मदिन पर हुआ आयोजन, किए गए सम्मानित, एक देश के रक्षक तो दूसरे हैं हमारे अन्नदाता

फोटो: 18 डीजीजे 02

कैप्शन:मेदिनीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित दाएं से चौथे पलामू सांसद विष्णु दयाल राम संवाद सहयोगी , मेदिनीनगर (पलामू ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में किसान व जवान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद विष्णु दयाल राम ने सभी को विश्वकर्मा पूजा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। कहा कि विश्वकर्मा पूजा के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस ने आज का दिन विशेष बन देता है। इस उपलक्ष्य में किसानों व जवानों को सम्मानित किया जा रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। जवान व किसान ही देश के असली हीरो है। एक हमारे रक्षक हैं तो दूसरे हमारे अन्नदाता। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि मुझ जैसे एक सामान्य गरीब परिवार के किसान को भाजपा ने किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाना यह साबित करता है कि भाजपा आमजन गरीब व किसानों की पार्टी है। मौके पर कई किसान व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने व संचालन महामंत्री विजय शर्मा ने किया। भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का किसान व जवान भारत को वैश्विक महाशक्ति व विश्व गुरु के रूप में पुन: स्थापित करने के लिए अहर्निश मेहनत कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि हमारे सैनिक देश के लिए जीते हैं और देश के लिए ही मरते हैं। प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने कहा कि सैनिकों का सम्मान करना देश का सम्मान करने जैसा है। क्योंकि इनके बदौलत ही देश सुरक्षित व हम सुरक्षित हैं। किसान तो हमारे अन्नदाता है , जिनके बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह व मेदिनीनगर नगर निगम के उप महापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किए । मौके पर विनोद सिंह, परशुराम ओझा, नरेंद्र पांडे, प्रफुल्ल सिंह,विभाकर पांडेय, भीष्म चौरसिया, उदय शुक्ला, रंजीत सिंह, अभय सिंह, नरेंद्र मेहता, दामोदर तिवारी,अभिषेक शुक्ला, राकेश तिवारी, पंकज लाल,अमित सिंह, ऋषभ सिंह, उज्जवल वर्मा, सचिन आनंद,पंकज शर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बाक्स: भाजपा युवा मोर्चा ने लगाई प्रदर्शनी फोटो 18 डालपी 04

कैप्शन: प्रदर्शनी का उदघाटन करते पलामू सांसद विष्णुदयाल राम

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा पलामू के द्वारा स्थानीय जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री के जीवन यात्रा सहित राजनीतिक जीवन व देश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन उद्घाटन सांसद विष्णु दयाल राम, श्याम नारायण दूबे व जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक ने संयुक्त रूप से किया गया।

प्रदर्शनी के माध्यम से नरेंद्र मोदी जी के बचपन से लेकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बनने तक कि जीवन यात्रा की छोटी सी एक झलक से राजनीतिक जीवन में राज्य व देश के विकास में महती भूमिका की झलक कार्यकर्ताओं को देखने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्योति पांडेय ने की। कार्य क्रम में विपुल गुप्ता, स्वेतांक गर्ग, रोहित शर्मा,सुमित पांडेय,रंजीत गिरी,राहुल अग्रवाल,सौरव पंाडेय, उमंग सोनी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.