महुदंड से हुसैनाबाद तक बनेगी सड़क, डीसी ने की घोषणा
उपायुक्त का जनता दरबार
महुदंड से हुसैनाबाद तक बनेगी सड़क, डीसी ने की घोषणा
बाटम
अति नक्सल प्रभावित महुदंड में लगा डीसी का जनता दरबार, डीसी-एसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू) : जिले के अति नक्सल प्रभावित महुदंड से अनुमंडल् मुख्यालय हुसैनाबाद तक का सफर आसान हो जाएगा। यहां से काला पहाड़ होते हुए नई सडक का निर्माण कराया जाएगा। यह घोषणा उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने की है। वे गुरुवार को महुडंड पंचायत सचिवालय के निकट आयोजित जनता दरबार को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय गा्रमीणों ने मुख्य रूप से सड़क नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। उपायुक्त ने बताया कि इस सड़क के निर्माण को लेकर सारी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर लिया गया है। आगामी 6 सितंबर को इस सड़क का शिलान्यास कर दिया जाएगा। बताया कि जनता दरबार का आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रशासन व आम जनमानस के बीच की दूरी को खत्म करना है। स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को मोबाइल नेटवर्क व पेयजल की समस्या से अवगत कराया। उपायुक्त ने शीघ्र निदान निकालने का भरोसा दिलाया।
बाक्स : ओपी में निर्भीक होकर अपनी समस्याएं करें साझा : एसपी
जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस आपके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। किसी आमजन को कोई भी विधि-व्यवस्था से संबंधित शिकायत होने पर वह निर्भीक होकर स्थानीय ओपी में अपनी बातों को साझा कर सकते है। जनता दरबार में पेंशन, वन पट्टा, दाखिल-खारिज व अन्य योजनाओं के निष्पादन के लिए स्थानीय पंचायत भवन में विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया गया। मौके पर हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश, प्रमुख राजकुमारी देवी, मुखिया ,जिला परिषद सदस्य रिंकी कुमारी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।