े जांच अभियान में 35 मोटरसाइकिल जब्त
लीड----------- चार पहिया वाहनों की भी हुई जांच कागजात लेकर चलने की हिदायत छह मुह
लीड-----------
चार पहिया वाहनों की भी हुई जांच, कागजात लेकर चलने की हिदायत छह मुहान पर यातायात प्रभारी ने चलाया विशेष जांच अभियान फोटो : 23 डालपी 09
कैप्शन : मेदिनीनगर के छह मुहान पर मोटरसाइकिल के कागजात की जांच करते यातायात प्रभारी आरएन सरस। संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : शहर समेत जिलेभर में शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। शहर में अभियान का नेतृत्व यातायात निरीक्षक आरएन सरस कर रहे थे। शहर के छह मुहान, रेड़मा, सदीक चौक आदि जगहों पर अभियान चला। इस बीच दो दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों की सूची परिवहन विभाग को भेज दिया गया। चालान की राशि जमा कर लोग अपने-अपने लेकर गए। इसके अलावा चार पहिया वाहनों की भी तलाशी ली गई। यातायात प्रभारी आरएन सरस ने सख्त हिदायत दी है कि हरेक लोग यातायात नियमों का पालन करें। इसी तरह अन्य थाना क्षेत्रों में भी वाहनों के कागजात के अलावा चालकों की भी तलाशी ली गई। यातायात नियम का पालन नहीं करने वालों को समझाया गया। कहा गया कि हर हाल में यातायात नियमों का पालन करें। कहा कि अभियान का उद्देश्य है कि लोग जागरूक हों और नियमित रूप से यातायात नियमों का पालन करें। नियम का पालन करने से हरेक चालक सुरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में नियमित रूप से वाहनों की जांच होगी। तमाम लोग हेलमेट के अलावा वाहन का दस्तावेज भी साथ लेकर चलें। लोग जागरूक होंगे तो स्वत: यातायात नियमों का पालन करेंगे। कहा कि अगर यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए तो कार्रवाई होगी।