Move to Jagran APP

पलामू में अमन साहू गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

लीड----------------- हरि तिवारी ने तैयार की थी अशोक बिल्कान कंपनी कैंप पर हमले की योजना

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 07:03 PM (IST)
पलामू में अमन साहू गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार
पलामू में अमन साहू गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

लीड-----------------

loksabha election banner

हरि तिवारी ने तैयार की थी अशोक बिल्कान कंपनी कैंप पर हमले की योजना संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू पुलिस के एक विशेष टीम ने मोहम्मदगंज के लटपौरी स्थित अशोक बिल्कान कंपनी कैंप पर आठ जुलाई हुई गोलीबारी के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। यह हमला कुख्यात अपराधी अमन साहू के कहने पर रंगदारी के लिए हरि तिवारी ने करवाया था। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने दी है। वे सोमवार को अपने कार्यालय वेश्म में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए हरि तिवारी ने स्थानीय युवकों का इस्तेमाल किया था। पुलिस टीम ने अनुसंधान के क्रम में कांड में शामिल बारालोटा बस्तीपर निवासी रोहित तिवारी उर्फ पिकू तिवारी व हैदरनगर के पंसा के रघुनाथपुर गांव निवासी रूपेश कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रूपेश वर्तमान में जनकपुरी मुहल्ले में रहता है। इनके पास से घटना प्रयुक्त पिस्टल, दो कारतूस व दो मोबाइल बरामद किया गया है। बताया कि मोहम्मदगंज में घटना को अंजाम देने के लिये अमन साहू ने रांची से अपने गैंगके एक सदस्य को बाइक के साथ पलामू भेजा था। उसे लाने के लिए अभिनव तिवारी व रोहित तिवारी रांची गये थे। मेदिनीनगर पहुंचने पर दीपक ने इन्हें पैसा व हथियार मुहैया कराया था। घटना से पूर्व स्थानीय युवक रिशु सिंह व प्रेम सिंह ने कैंप परिसर की वीडियोग्राफी कर अपराधियों को व्हाट्सअप पर वीडियो भेजा। गोलीबारी के बाद अमन के नाम से एक पर्चा भी छोड़ा गया था। वहीं घटना के दौरान अमन व हरि तिवारी अपराध में शामिल सभी गुर्गों से लगातार संपर्क रहकर गाइड भी कर रहे थे। सभी वर्चुअल प्राइवेट नंबर से एक दूसरे के संपर्क में थे।

बाक्स: मेदिनीनगर: मोहम्मदगंज की घटना में जहां अमन साहु व हरि तिवारी मास्टर माईंड की भूमिका में थे। वहीं रिशु सिंह व प्रेम सिंह ने संकेतक का काम किया था। घटना में अभिनव तिवारी, रोहित तिवारी उर्फ पिकू तिवारी, नितेश शुक्ला उर्फ गोलू व रांची के एक अज्ञात युवक शामिल था।

बाक्स:

पुरस्कृत किए जाएंगे एसआईटी में शामिल अधिकारी व कर्मी

मेदिनीनगर: पुलिस अधीक्षक ने

मोहम्मदगंज में गोलीबारी कांड के उदभेदन में शामिल एसआईटी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इसमें हुसैनाबाद एसडीपीओ पूज्य प्रकाश को प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। वहीं हुसैनाबाद अंचल के पुलिस निरीक्षक रवि संजय टोप्पो, मोहम्मदगंज थाना के पुअनि मनोज कुमार, अजय केरकेटा व आशीष कुमार को दो-दो हजार नगद, हुसैनाबाद महिला थाना के एएसआई मंटुष्ट महतो, सअनि रामजीत सिंह व अभिमन्यु कुमार, हवलदार मंजूर आलम व विनोद तिर्की को 15-15 सौ, पुलिस जवान रंजन टूटी, सुप्रीयन लकड़ा, शंकर गंझू, सिकंदर भगत, प्रदीप कुमार सिंह, राजीव पन्ना, अनुज चौधरी, पुलिस रामजीत बास्की व अमित तिवारी को एक-एक हजार रूपया का नगद रिवार्ड दिया जाएगा। बाक्स:

इसी गिरोह ने कजरी में कंपनी कैंप पर किया था हमला

मेदिनीनगर : एसपी ने बताया कि फरवरी 2021 में पंड़वा थाना अंतर्गत कजरी स्थित रेलवे लाइन निर्माण कंपनी में लगी कंपनी के कैंप पर हमला हरि तिवारी के इशारे किया गया था। इसे हरि का भाई बिटू तिवारी व छोटू पांडेय ने अंजाम दिया था। इन दोनों हथियार की आपूर्ति हरि तिवारी गैंग के मुख्य कर्ताधर्ता दीपक पांडेय उर्फ दीपू पांडेय ने की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.