Move to Jagran APP

12 वर्ष बाद भी विवि में नहीं बना शैक्षणिक माहौल : बनर्जी

एआईएसएफ के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कालेजों को अब खोलना चाहिए नीलांबर पीतांबर विवि की वस्तुि

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 06:46 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 06:46 PM (IST)
12 वर्ष बाद भी विवि में नहीं बना शैक्षणिक माहौल : बनर्जी
12 वर्ष बाद भी विवि में नहीं बना शैक्षणिक माहौल : बनर्जी

एआईएसएफ के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा, कालेजों को अब खोलना चाहिए

loksabha election banner

नीलांबर पीतांबर विवि की वस्तुस्थिति से हुए रूबरू, संगठन विस्तार पर चर्चा संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू में विश्वविद्यालय स्थापना के 12 वर्ष हो गए हैं। बावजूद अब भी आधारभूत संरचना की कमी है और शैक्षणिक माहौल तैयार नहीं हो सका है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पलामू जिले में संगठन को धारदार बनाया जाएगा। उक्त बातें आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शूभम बनर्जी ने कही। वे शुक्रवार को परिसदन में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। कहा कि कोरोना से ज्यादा नुकसान विद्यार्थियों को हुआ है। करीब डेढ़ साल से स्कूल और कालेज बंद हैं। पढ़ाई-लिखाई करीब-करीब ठप है। सरकार अब अधिकांश को अनलाक कर रही है तो कालेजों को भी अनलाक कर देना चाहिए। कारण कि विद्यार्थियों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। कहा कि झारखंड के 17-18 जिलों में एआईएसएफ का काम है। छात्रहित में कार्यकर्ता संघर्ष जारी रखे हुए हैं। कहा कि जिला सम्मेलन भी किया जा रहा है। जिला सम्मेलन में कार्यकारिणी की भी घोषणा की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई की जिले के कार्यकारिणी के लोग छात्रहित में संघर्ष करेंगे और छात्रों की समस्याओं के निदान करेंगे। राज्य सरकार को चाहिए कि सशर्त कालेजों को कोविड के गाइड लाइन का पालन करने करते हुए खोल देना चाहिए। मौके पर प्रदेश महासचिव लवकेश आनंद, प्रदेश अध्यक्ष मेहुल मृर्गेंद्र व जिलाध्यक्ष सुजीत पांडेय आदि मौजूद थे। मालूम हो कि एआईएसएफ के केंद्रीय अध्यक्ष बनर्जी पलामू पहुंचे थे। इस बीच उन्होंने संगठन की पलामू इकाई के पदाधिकारियों से एनपीयू की गतिविधियों की जानकारी ली। यहां की शैक्षणिक समस्याओं से भी रूबरू हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.