ुविभिन्न संगठनों ने डा. आंबेडकर को किया नमन
संवाद सूत्र हरिहरगंज (पलामू) संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की 130 वीं जयंती बुध
संवाद सूत्र, हरिहरगंज (पलामू) : संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की 130 वीं जयंती बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने घरों पर रहकर श्रद्धाभाव से मनाई। कोरोना संक्रमण को लेकर जारी सरकारी दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरिहरगंज पश्चिमी पंचायत सचिवालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष बलू बलराम की अध्यक्षता कार्यक्रम हुआ। इसमें भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धांजलि स्वरुप पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले भारत रत्न बाबा साहब के जीवन से आज के समाज को सीख लेने की जरूरत है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि अरूण कुमार मिश्रा, पूर्व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, रघुवंश जायसवाल, सनी गुप्ता, सत्येंद्र पासवान, लखन साव, गुप्ता पासवान, सिकंदर पासवान, चंदन जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे । शिक्षक नेता राजेंद्र सिंह का निधन
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह का मंगलवार की रात दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से पलामू खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई हैं। उनके निधन से पलामू के तमाम खेल शिक्षक, एथलेटिक्स खिलाड़ी, खो-खो खिलाड़ी, कबड्डी खिलाड़ी व खेल प्रेमियों ने दुख जाहिर किया। कहा गया कि वे विनम्र स्वभाव, कर्मठ, सहयोगी, सहनशील, साहसी और जुझारू व्यक्ति थे। खलिहान में लगी आग, फसल जलकर राख संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : लंगरकोट गांव में गेंहू के खलिहान में आग लगने से गेंहू व सरसों सहित अन्य अनाज जल कर खाक हो गया। शिवपूजन चौधरी व विनोद चौधरी के खलिहान में 900 गेंहू का बोझा सहित चना व सरसों का बोझा रखा हुआ था। मंगलवार की देर रात अचानक आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने थाना को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही अग्निशमन दस्ता घटना स्थल पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास आरंभ कर दिया। लेकिन तब तक फसल पूरी जल कर नष्ट हो गई।