Move to Jagran APP

रिमांड होम व बाल गृह से चार किशोर फरार

अधिकारियों की टीम ने बाल गृह का लिया जायजा फरार किशोरों की खोजबीन की गई तेज फोटो

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 07:49 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 07:49 PM (IST)
रिमांड होम व बाल गृह से चार किशोर फरार
रिमांड होम व बाल गृह से चार किशोर फरार

अधिकारियों की टीम ने बाल गृह का लिया जायजा

loksabha election banner

फरार किशोरों की खोजबीन की गई तेज फोटो : 13 डालपी 20

कैप्शन : मेदिनीनगर के जेलहाता स्थित जिला संपेक्षण गृह का जायजा लेने पहुंचे दायें में एसडीपीओ के विजय शंकर। संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के बाल गृह और रिमांड होम से पिछले 12 घंटे में 4 किशोर फरार हो गए हैं। बाल गृह व रिमांड होम शहर के जेलहाता में सटकर स्थित है। बाल गृह से मंगलवार तड़के करीब 3.30 बजे दो किशोर फरार हुए। जबकि दोपहर करीब तीन बजे रिमांड होम से दो किशोर निकल भागे। बाल गृह से भागे किशोरों में एक साहेबगंज व दूसरा गढ़वा के रमना का रहने वाला है। इसी तरह रिमांड होम से भागे किशोरों में एक पलामू के चैनपुर व एक तरहसी का निवासी बताया जाता है। किशोरों के फरार होने की दो अलग-अलग घटनों के बाद प्रशासन हरकत में आई। पुलिस व प्रशासनिक टीम फरार किशोरों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार रिमांड होम से दोपहर करीब तीन बजे दोनों किशोर चाहरदीवारी फांदकर भाग निकले। काफी देर बाद इसकी जानकारी सामने आने पर कर्मियों ने दी तो मेदिनीनगर के एसडीपीओ के विजय शंकर, सदर एसडीओ राजेश शाह, समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान व शहर थाना प्रभारी अरूण कुमार महथा रिमांड होम पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दोनों किशोर के रिमांड होम से भाग जाने के संबंध में किसी तरह की पुख्ता जानकारी पदाधिकारियों ने नहीं दी। सभी जवाब देने से बचते रहे। व्यवस्था को दोष ठहराया।

बाक्स्.. रिमांड होम से दो किशोर के फरार होने पर प्रशासन सख्त

मेदिनीनगर : रिमांड होम से भागने वाले किशोरों में एक तरहसी इलाके का रहने वाला है। उसे गोवा से गत 2 अप्रैल को रिमांड होम में लाया गया था। इसी तरह चैनपुर के कंकारी का रहने वाला किशोर मेदिनीनगर सेंट्रल जेल से रिमांड होम में दो माह पहले शिफ्ट किया गया था। दोनों पर यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज हैं। किशोरों के फरार होने के बाद प्रशासन सख्त है।

बाक्स..बाल गृह से फरार हुए किशोरों की सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर के जेलहाता स्थित बाल गृह (संप्रेक्षण गृह) से फरार हुए दोनों बच्चों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। प्रशासन मामले में छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि सुबह जब बच्चों की गिनती की गई तो 2 किशोर गायब मिले थे। इसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई थी। बताया जाता है कि बाल गृह में 17 बच्चों को रखा गया है। बताया जाता है कि फरार हुए किशोर में एक को गढ़वा से लाया गया था और दूसरे को मोबाइल चोरी के आरोप में गत 7 अप्रैल को टीओपी-2 क्षेत्र से पकड़ा गया था। यह साहेबगंज जिले का रहने वाला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.