Move to Jagran APP

गोदामी पोखर तालाब का अस्तित्व खतरे में

सहेज लोग बूंद हुसैनाबाद इलाके में गहराया जल संकट कूड़े-कचरे से पट गया है तालाब बचाने की

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 06:31 PM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 06:31 PM (IST)
गोदामी पोखर तालाब का अस्तित्व खतरे में
गोदामी पोखर तालाब का अस्तित्व खतरे में

सहेज लोग बूंद

loksabha election banner

हुसैनाबाद इलाके में गहराया जल संकट, कूड़े-कचरे से पट गया है तालाब, बचाने की है जरूरत कमलेश विश्वकर्मा, हुसैनाबाद (पलामू) : हुसैनाबाद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती तपिश से दिनोंदिन जल स्तर काफी नीचे गिरते जा रहा है। इसका सीधा असर शहरी क्षेत्र के पोखर व तालाब में दिखने लगा है। पोखरा पूरी तरह सूख गया है। जमीन में दरारें पड़ गई है। गोदामी पोखरा सरकारी उपेक्षा का दंश झेलते-झेलते अब कुड़े-कचड़े का ढेर में तब्दील होने लगा है। इसका अधिकांश भाग थेथर से भरा पड़ा रहता है। साथ ही अतिक्रमण कारियों की भेंट चढ़ने लगा है। सरकारी तंत्र की अनदेखी से अब गोदामी पोखरा तालाब अपना अस्तित्व खोते जा रहा है। गोदामी पोखरा के बगल में हुसैनाबाद का प्रसिद्ध ईदगाह भी है। शिया समुदाय के लोग हर साल ईद व बकरीद में यहां नमाज अदा करते हैं। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से साकारात्मक पहल किया जाए तो इस पोखरा का अस्तित्व बच सकता है। पोखरा के पिड पर ईदगाह व स्वच्छ पानी से भरा तालाब होने से यहां का ²श्य भी काफी रमणिक हो जाएगा। जानकारों के अनुसार गोदामी पोखरा का निर्माण 100 वर्ष पूर्व नवाबों ने कराया था। लोग तालाब से लाभांवित होते थे। शहर का जल स्तर बेहतर था। जनता को स्वच्छ जल मुहैया होता था। जल संचयन के लिए लोग प्रेरित होते थे। क्षेत्र में भू-जल स्तर बना रहने से आसपास के कुओं में पूरे वर्ष पानी रहता था। तालाब से थोड़ी स्थित सोहराब कुआं का पानी तो पूरी तरह मीठा पानी होता था। सैकड़ों लोग हर दिन नहाते,कपड़े धोते व दाल आदि गलाने के लिए घरों में पानी ले जाते थे। इधर सरकारी व सामाजिक उपेक्षा के कारण गोदामी पोखरा आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बाक्स: फोटो: 12 डीजीजे 06 कैप्शन : सचिन कुमार आंनद। गोदामी पोखर तालाब की स्थिति काफी भयावह हो गई है। इस पोखरा का सुंदरीकरण होना चाहिए। चारों तरफ वृक्ष लगाने की जरूरत है। पोखरा को अतिक्रमण मुक्त बनाने की भी जरूरत है। शहर के जल स्तर को बनाए रखने के लिए तालाब का जीर्णोद्धार जरूरी है। यह बेहतर जल स्तर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सचिन कुमार आंनद, समाजसेवी, हुसैनाबाद। बाक्स: 12 डीजीजे 07 कैप्शन : नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार। हुसैनाबाद शहर का गोदामी पोखरा काफी पुराना तालाब है। इसके जीर्णोद्धार के लिए नगर पंचायत की बोर्ड के माध्यम से निर्णय लिया गया है। तालाब निर्माण के लिए शीघ्र निविदा निकाली जाएगी। तालाब का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके साथ ही कई काम होंगे।

शशि कुमार, अध्यक्ष,नगर पंचायत, हुसैनाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.