पांकी बाजार में खराब सड़कों पर की धनरोपनी
मेदिनीनगर : पांकी विधानसभा में विकास के नाम पर घोटाला हो रहा है। उक्त बातें झामुमो के केंद्रीय सचिव
मेदिनीनगर : पांकी विधानसभा में विकास के नाम पर घोटाला हो रहा है। उक्त बातें झामुमो के केंद्रीय सचिव डॉ.शशिभूषण मेहता ने कहीं। वे पांकी बाजार से पुरानी पांकी की ख्रराब सड़क पर धानरोपनी कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का पीटो ढोल- खोलो पोल के दूसरे चरण के तहत कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके जरिए वे जनता से रूबरू हो रहे हैं। कहा, विकास की बात करने वाले जनता को बताएं कि कहां और कैसा विकास हुआ है। पांकी बाजार, लोहरसी, विनयका, आसेहार, झारा सहित कई गांव जाने वाली सड़कें जर्जर हैं। कहा कि जिस सड़क का निर्माण कई माह पहले हुआ, उसकी स्थिति बदतर हो गई। सड़क निर्माण में पिच घोटाला हुआ है। इसका उदाहरण आसेहार से हुरलौंग, मनातू के बंसी गांव जाने वाली जर्जर सड़क है। यह कार्यक्रम पूरे विधान सभा में चलेगा। मौके पर सुनील गुप्ता, पप्पू गुप्ता, राजदेव ¨सह ,सुरेंद्र ¨सह , रामबली ¨सह , संजीव गुप्ता ,दामोदर यादव,अमित गुप्ता, ब्रह्मदेव ¨सह, बीरेंद्र यादव, चंदन गुप्ता ,राजीव गुप्ता, नवल गुप्ता के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।