डॉ. खलखो ने संभाला जीएलए कॉलेज के प्राचार्य का पद
मेदिनीनगर : स्थानीय गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य पद की डॉ. आइजे खलखो को जिम्मेदारी सौंप
मेदिनीनगर : स्थानीय गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य पद की डॉ. आइजे खलखो को जिम्मेदारी सौंपी गई है। झारखंड लोक सेवा आयोग से प्राचार्य के पद पर चयनित और नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय से नियुक्त डॉ. आइजे खलखो ने सोमवार को करीब तीन बजे कॉलेज पहुंचे। विश्वविद्यालय से पदस्थापन का पत्र लेकर पहुंचे डॉ. खलखो ने पदभार संभाला।
शिक्षकों व कर्मचारियों की उपस्थिति में प्राचार्य की कुर्सी पर बैठते हुए सभी से परिचय प्राप्त किया। सामूहिक प्रयास से कालेज को नई उंचाई तक ले जाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर डॉ. कैलाश उरांव, डॉ. गो¨वद तिवारी, डॉ. महेंद्र राम, डॉ. कुमार वीरेंद्र, डा विमल कुमार ¨सह, राघवेंद्र कुमार ¨सह, डा धर्मेंद्र कुमार ¨सह, डा सुरेश साहू, डा अजय कुमार पासवान, डा डीसी दूबे, राजीव मुखर्जी, हैदर बल्खी, देवेश शर्मा, सत्येंद्र अग्रवाल, प्रवीण कुमार, रमेश कुमार ¨सह, राजेश्वर ¨सह, संजय अग्रवाल, नीरा देवी, लव कुमार ¨सह, सुखलाल ¨सह, चंद्रिका प्रसाद, रंजन कुमार, मदन मेहता, ओम प्रकाश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
बाक्स : प्राचार्य बदलने की मांग हुई पूरी
मेदिनीनगर : गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय के निवर्तमान प्राचार्य डा जय गोपाल धर दुबे के खिलाफ विभिन्न छात्र संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। गत वर्ष से अब तक विभिन्न छात्र संगठनों ने आंदोलन व ज्ञापन के माध्यम से प्राचार्य को बदलने की मांग की थी। विभिन्न छात्र संगठनों ने दलील दी थी कि डा दुबे कॉलेज चलाने में असमर्थ हैं। मालूम हो कि जीएलए कॉलेज एनपीयू की अंगीभूत इकाई है और सबसे बड़ा कॉलेज है। इधर, कॉलेज के नए प्राचार्य डा आईजे खलखो से शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, विद्यार्थी, अभिभावक व छात्र संगठनों को काफी उम्मीदें हैं।