ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, एक गंभीर
चैनपुर : थाना क्षेत्र के दोकरा गांव निवासी अर्जुन भुइयां का 24 वर्षीय पुत्र गुड्डू भुइयां शुक्रवार को चैनपुर ब्लॉक के समीप हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। गुड्डू भुइयां मोटरसाइकिल से अपने घर से मेदनीनगर जा रहा था। इसी क्रम में चैनपुर ब्लॉक के समीप विपरीत दिशा से आ रहा ट्रैक्टर ने उसे ठोकर मार दी। घटना में गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर में काफी चोटें आई हैं। इधर स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल भिजवाया। गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
चैनपुर,पलाम : चैनपुर थाना क्षेत्र के दोकरा गांव निवासी अर्जुन भुइयां का 24 वर्षीय पुत्र गुड्डू भुइयां शुक्रवार को चैनपुर प्रखंड कार्यालय के समीप हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। गुड्डू भुइयां मोटरसाइकिल से अपने घर से मेदनीनगर जा रहा था। इसी क्रम में चैनपुर प्रखंड कार्यालय के समीप विपरीत दिशा से आ रहा ट्रैक्टर ने उसे ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर में काफी चोट आई है। इधर स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल भेजा। गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।