इनोवा और हाइवा की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
एक इनोवा कार और हाइवा चेचिस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मेदिनीनगर (पलामू), जेएनएन। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबियाखान्ड के समीप शुक्रवार की सुबह एक इनोवा कार और हाइवा चेचिस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, इनोवा कार गढ़वा जा रही थी। अचानक दुबियाखाड़ के पास मेदिनीनगर की ओर जा रही हाइवा चेचिस से टक्कर हो गई। तत्काल घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल ले गई। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान लातेहार के धर्मपुर निवासी 65 वर्षीय कन्हाई प्रसाद की मौत हो गई। कार का चालक गढ़वा निवासी मुमताज खान और और चेचिस का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
कन्हाई के परिजनों ने बताया कि वे गढ़वा जिला के सदर प्रखंड कार्यालय से बताैर कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए थे। पेंशन से संबंधित काम कराने के लिए कन्हाई गढ़वा जा रहे थे। बस नहीं मिलने के कारण इनोवा कार से लिफ्ट मांगी और गढ़वा के लिए रवाना हो गए थे।