विश्व शांति वैदिक महायज्ञ को ले विहंगम योग का खुला कार्यालय
मेदिनीनगर : पलामू सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संत समाज के द्वारा एक व दो अक्टूबर को विहंगम योग समार
मेदिनीनगर : पलामू सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संत समाज के द्वारा एक व दो अक्टूबर को विहंगम योग समारोह एवं विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया गया है। हुसैनाबाद के अनुमंडल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन होना है। इसे लेकर रविवार की शाम में विशेष बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता महायज्ञ के संयोजक गिरिजा प्रसाद ¨सह ने की। बैठक में महायज्ञ की सफलता को लेकर अब तक की गयी तैयारी की समीक्षा की गयी। वही कई ¨बदुओं पर विचार विमर्श किया गया और लोगों को कार्यों की जिम्मेवारी सौंपी गयी। बैठक के बाद ध्वजारोहण हुआ और दुर्गामंडप में कार्यालय का उदघाटन किया गया। संत समाज के झारखंड प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र ¨सह, प्रदेश अन्न मंत्री ललित कुमार ¨सह, जिला संयोजक नंदलाल पासवान ने कहा कि विश्वशांति व विश्व कल्याण के उद्देश्य को लेकर हुसैनाबाद में वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया गया है। दो दिनी विहंगम योग समारोह में द्वितीय परंपरा सदगुरु आचार्य श्री स्वतंत्रदेव जी महाराज एवं संत प्रवर विज्ञान देवजी महाराज का आगमन होगा। पलामू जिले के भक्तजनों एवं अध्यात्म पिपासुओं के लिए यह अच्छा अवसर है। जिप सदस्य विनोद कुमार ¨सह ने कहा कि जपला की धरती पर सदगुरुदेव का आगमन बड़े ही सौभाग्य का विषय है। इस तरह के आयोजन से लोगों को आध्यात्म के सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा व ज्ञान मिलेगी। मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। महायज्ञ की सफलता के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। मौके पर संत समाज के जिला सह संयोजक यशवंत ¨सह, राकेश पाठक, बनारसी यादव, रामाशीष ¨सह, राजेंद्र प्रसाद अरोड़ा, अखिलेश मेहता, डा. रामरेश यादव, मंधर प्रसाद, महेंद्र यादव, लक्ष्मण ¨सह, अमलेश ¨सह, गो¨वद यादव, मदन प्रसाद, मुकुंद अग्रवाल, अजय यादव, कुबेर गुप्ता, राजेश भारद्वाज सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।