नीलांबर-पीतांबर विवि टीम ने किया एके ¨सह कॉलेज का निरीक्षण
हुसैनाबाद : नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय मेदिनीनगर द्वारा गठित चार सदस्यीय टीम ने जपला स्थित एके ¨सह कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम के अध्यक्ष डॉ महेंद्र राम, डॉ जे बग्गा एवं डॉ रवि शंकर शामिल थे।
हुसैनाबाद : नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय मेदिनीनगर द्वारा गठित चार सदस्यीय टीम ने जपला स्थित एके ¨सह कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम के अध्यक्ष डॉ महेंद्र राम, डॉ जे बग्गा एवं डॉ रवि शंकर शामिल थे। टीम के सदस्यों ने कॉलेज को विज्ञान संकाय के लिए के लिए विश्वविद्यालय से संबंधन दीर्घीकरण दिलाने हेतु महाविद्यालय पहुंच कर भौतिक जांच की। जांच के क्रम में प्रयोगशाला, पुस्तकालय, छात्र संख्या, शौचालय, सोलर प्लांट से विद्युत व्यवस्था, समरसेबल से पानी व्यवस्था की सूक्ष्मता से जांच की। साथ ही प्राचार्य को कई दिशा निर्देश दिए। इनमें निलंबित शिक्षकों और 2016 में नियुक्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के मानदेय भुगतान से संबंधित निर्णय हेतु तत्काल तदर्थ समिति की बैठक आहूत कराना शामिल है। मौके पर प्राचार्य अशोक कुमार ¨सह, परीक्षा नियंत्रक डॉ शिव कुमार विश्वकर्मा, डॉ अजय कुमार ¨सह, उदेश्वर राम, श्वेतांक किशोर अंबष्ठ, राहुल कुमार ¨सह, अविनाश कुमार, अशोक कुमार ¨सह, सूर्यमणि ¨सह, सुधीर कुमार ¨सह, अरुण कुमार ¨सह, बबन ¨सह, देवेन्द्र नाथ गुप्ता, सुनील अग्रवाल, अर¨वद कुमार ¨सह, प्रणीत प्रणव, यशवंत कुमार, अनिमेश अग्रवाल, राजेंद्र राम, प्रहलाद पाल सहित छात्र-छात्राएं व कर्मचारी उपस्थित थे।