नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने निकाली साइकिल रैली
हुसैनाबाद फिट इंडिया कार्यक्रम को लेकर नेहरू युवा केंद्र पलामू के तत्वावधान में स्वयंसेवकों ने हुसैनाबाद प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में साइकिल रैली निकाली।
संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : फिट इंडिया कार्यक्रम को लेकर नेहरू युवा केंद्र पलामू के तत्वावधान में स्वयंसेवकों ने हुसैनाबाद प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में साइकिल रैली निकाली। साइकिल रैली की शुरुआत एकौनी गांव से हुई। 10 किलोमीटर तक की रैली को शहीद भगत सिंह इंटर महाविद्यालय प्रो. कंचन कुमार सिंह, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सतीश कुमार शर्मा व रविकांत रंजन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के दिन में सभी व्यक्तियों को फिट रहने की जरूरत है। व्यक्ति अपने शरीर का फिटनेस मैनेजमेंट नहीं करता है तो वही अस्वस्थता व बीमारियों से जूझता रहता है। इसलिए आज के युवा वर्ग के लिए योगा बहुत ही महत्वपूर्ण है। सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि फिट इंडिया कैंपेनिग आज पूरे भारत देश में साइकिल रैली निकाली गई है। साइकिल रैली स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। शरीर स्वस्थ नहीं रहेगा तो व्यक्ति अपने जीवन का कोई भी काम नहीं कर सकता है, इसलिए अपने शरीर को फिट बनाना है। साइकिल रैली में शामिल स्वयंसेवकों ने काजी बीघा, शेखपुरा, बेल बीघा, अघेरिया झारी खर्द बरवाडीह, मलवारिया, लोटानियां, ककोरिया गांव में जाकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। इसमें युवा मंडल के स्वयंसेवक पप्पू कुमार यादव, जयकुमार पासवान, राकेश कुमार, जयप्रकाश कुमार, विकास पाल, अनिल पाल, सचिन पाल, उदल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अभय कुमार पाल सहित कई शामिल थे। इधर हैदरनगर प्रखंड मुख्यालय के दर्जनों युवाओं ने नेहरु युवा केंद्र के बैनर तले फिट इंडिया के तहत साईकिल रैली निकाली।