महुगांई से निकाली गई भव्य झांकी, मेला में बना आकर्षण
महुगांई से निकाली गई भव्य झांकी मेला में बना आकर्षण
सगालीम : रामनवमी पर्व को लेकर पांकी प्रखंड क्षेत्र में लोगों में काफी उत्साह देखा गया। पांकी प्रखंड के महुगांई गांव से भव्य झांकी व जुलूस निकाली गई। सीता, राम लक्ष्मण के बनी झांकी मेला में आकर्षण का केंद्र बन रहा था। झांकी व जुलूस देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही थी। जुलूस महुगांई दुर्गाबाड़ी प्रांगण से शुरू हुआ। जो करिवा पत्थर, सगालीम होते हुए भरी चौक पर जुलूस व झांकी का मिलान हुआ। उसके बाद जुलूस व झांकी जय श्रीराम के जयकारे के साथ तरहसी स्थित झलखंडी पहुंचा। इसके पूर्व महुगांई में शुक्रवार की देर शाम पूरे गांव में महावीर झंडा का जुलूस निकाला गया। जय श्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो रहा था। अखंड कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जय श्री राम ..जय जय राम के नारे लगाते रहे। बीरबल प्रजापति हनुमान का रूप धारण कर लोगों को आर्किषत किया। कमेटी द्वारा जुलूस व झांकी को लेकर विशेष निगरानी रखी गई थी। मौके पर उपमुखिया सुनील मिश्रा, बीरबल प्रजापति, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रदेव प्रजापति, विवेक उरांव, दीपक प्रजापति, कृष्ण प्रजापति, धनु प्रजापति, छोटेंद्र कुमार, मनीष साव, विक्रम उरांव, अजय कुमार, सुनील रवि, प्रकाश कुमार, विजय पांडेय, राकेश कुमार सिंह, पिटू प्रजापति समेत काफी संख्या में लोगों ने जुलूस में शामिल हुए। पांकी प्रखंड के सुड़ी, हुरलौंग, भरी, सगालीम आदि गांव से भी जुलूस व झांकी निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर निकली झांकी व जुलूस भरी चौक से पुलिस प्रशासन के साथ एक साथ झलखंडी पहुंचा। इसके पूर्व विभिन्न चौक चौराहों पर लोगों पारंपरिक अस्त्र शस्त्रों से करतब दिखलाए। डीजे के धुन पर बज रहे विभिन्न भक्ति गीतों व जय श्रीराम के उद्धोष से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था।